सिलीगुड़ी से कटिहार आ रही इंटरसिटी ट्रेन का इंजन खराब, इस रूट के स्टेशनों पर फंसी रहीं कई ट्रेनें

Updated at : 08 Jun 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Train News

Bihar Train News

Bihar Train: सिलीगुड़ी से कटिहार आ रही इंटरसिटी ट्रेन का इंजन खराब हो गया. जिसके कारण इस रूट पर आने वाली ट्रेनें फंस गयी थी. महानंदा एक्सप्रेस और कैपिटल एक्सप्रेस को सिलीगुड़ी जक्शन पर ही रोकना पड़ा.

विज्ञापन

Bihar Train: सिलीगुड़ी से कटिहार आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में खराब हो गयी. सिंगल ट्रेक पर इंजन खराब होने का असर यह हुआ की सिलीगुड़ी-अलुआबाड़ी रेलखंड पर यातयात घंटों प्रभावित रही. कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रही. दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटा, पटना जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट हुई. जानकारी के अनुसार अपने नियत समय दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर नक्सलबाड़ी पहुंची सिलीगुड़ी कटिहार इंटर सिटी एक्सप्रेस, वहां से ससमय खुली.

बतासी रेलवे स्टेशन से पहले इंजन में आयी खराबी

बतासी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ट्रेन के इंजन में खराबी आने के कारण ट्रेन रुक गयी. इस कारण महानंदा एक्सप्रेस और कैपिटल एक्सप्रेस को सिलीगुड़ी जक्शन पर ही रोकना पड़ा. रेल सूत्रों ने बताया कि सिंगल लाइन होने और दो स्टेशन के बीच ही इंजन खराब होने के कारण पीछे की ट्रेने तभी आगे जा सकती थी, जब इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां से हटती. इसके लिए महानंदा एक्सप्रेस के इंजन को नक्सलबाड़ी स्टेशन लाकर इंटर सिटी के बोगी को पीछे खींचकर वापस नक्सलबाड़ी स्टेशन पर खड़ा किया गया. इसके बाद लाइन क्लियर हुई और इंजन वापस सिलीगुड़ी लौट गयी. इसके बाद पहले कैपिटल एक्सप्रेस को पास किया गया, जो लगभग डेढ़ घंटे लेट ठाकुरगंज पहुंची.

भीषण गर्मी व प्यास ने यात्रियों को बेहाल किया

महानंदा एक्सप्रेस भी लगभग तीन घंटा लेट ठाकुरगंज पहुंची. इस दौरान तीनो ट्रेनों में सवार एक हजार से ज्यादा यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा. इंजन में खराबी आने के कारण सिलीगुड़ी अलुआबाड़ी रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा. जिस जगह इंटर सिटी ट्रेन के इंजन में खराबी आई थी, वह स्थान नक्सलबाड़ी और बतासी स्टेशन के बीच था. बोगियों में सवार यात्रियों की हालत प्यास एवं गर्मी से खराब हो रही थी. बोगियों में गर्मी से बेहाल बच्चों के रोने की आवाजें माहौल को और भी बोझिल बना रही थी.

Also Read: Bihar Politics: चिराग पासवान के बयान पर प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात, बिहार की सियासत में मची हलचल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन