लैंड फॉर जॉब मामले में नई कार्रवाई, लालू परिवार को 11 मार्च को पेश होने का नोटिस

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Feb 2025 12:36 PM

विज्ञापन

Land For Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब्स मामले में मंगलवार को लालू परिवार को बड़ा झटका लगा. CBI द्वारा दायर फाइनल चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लिया और लालू यादव, तेजप्रताप यादव और उनकी बेटी हेमा यादव समेत अन्य आरोपियों को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया.

विज्ञापन

Land For Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को लैंड फॉर जॉब्स मामले में कोर्ट ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. CBI द्वारा दायर फाइनल चार्जशीट पर विचार करते हुए लालू यादव, उनके बड़े बेटे तेजप्रताप और बेटी हेमा यादव समेत अन्य आरोपियों को 11 मार्च को अदालत में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है.

इस केस में कुल 79 व्यक्तियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है. जिसमें 30 लोक सेवक शामिल हैं. पहले से ही मामले का फैसला सुरक्षित रख लिया गया था, लेकिन आज की कार्यवाही ने मामले में नया मोड़ ला दिया है.

आर. के. महाजन के खिलाफ भी केस की अनुमति मिली

CBI ने यह भी बताया कि रेलवे बोर्ड के अधिकारी आर. के. महाजन के खिलाफ केस की अनुमति मिल गई है और उनके खिलाफ गवाहों की सूची भी तैयार कर ली गई है. इससे पहले, 16 जनवरी को अदालत ने चेतावनी दी थी कि यदि 30 जनवरी तक महाजन के खिलाफ आवश्यक स्वीकृति नहीं मिलती है, तो संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण देना होगा.

Also Read: बिहार के गया में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बच्चों से बिछड़ने के बाद उठाया कदम?

जनवरी 2024 में ED ने की थी लंबी पूछताछ

जनवरी 2024 में मामले की गहन पूछताछ के दौरान, ED की दिल्ली और पटना टीम ने लालू और तेजस्वी से लंबी पूछताछ की. 20 जनवरी को लालू से 50 से अधिक सवाल पूछे गए, जिनके अधिकांश उत्तर केवल ‘हां’ या ‘ना’ में रहे. पूछताछ के दौरान लालू प्रसाद के झल्लाने के भी संकेत मिले, जबकि तेजस्वी से 30 जनवरी को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ जारी रही.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन