नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए सीएम

Published by :Paritosh Shahi
Published at :14 Apr 2026 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
Nitish Kumar Resign News

नीतीश कुमार

Nitish Kumar: लगभग 20 साल बिहार की सत्ता संभालने के बाद नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. NDA विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है. अब बिहार की कमान उनके हाथों में होगी.

विज्ञापन

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. पिछले लगभग दो दशकों से वे बिहार की कमान संभाल रहे थे. राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद से ही हर ओर यह चर्चा थी कि आखिर वे मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे. इधर, एनडीए विधायक दल की बैठक सम्राट चौधरी नेता चुने गए है. वो बिहार के अगले सीएम होंगे.

इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार ने पोस्ट में क्या लिखा

नीतीश कुमार ने इस्तीफा के बाद X पर लिखा, “आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी. तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं. सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है. हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो. महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है.”

उन्होंने आगे लिखा, “इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है. अगले पांच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है. इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा. बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं. बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा.ठ

नीतीश कुमार ने आगे लिखा, “हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है. इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है. हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. अब नई सरकार यहां का काम देखेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा. आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा. सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं.”

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन