भारत कौशल को देता है प्राथमिकता, श्रम को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी : नरेंद्र मोदी

Published by : AMBER MD Updated At : 04 Oct 2025 7:19 PM

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहटा परिसर बिहार के युवाओं को तकनीकी शिक्षा में नये अवसर देगा और राज्य के विकास में अहम भूमिका निभायेगा

विज्ञापन

-प्रधानमंत्री ने एनआइटी पटना के बिहटा परिसर को राष्ट्र को किया समर्पित

संवाददाता, पटना

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) पटना के नवनिर्मित बिहटा परिसर का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण करते हुए इसे राष्ट्र को समर्पित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत कौशल को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. श्रमेव जयते, श्रमेव पूज्यते की भावना के साथ श्रम को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि बिहटा परिसर बिहार के युवाओं को तकनीकी शिक्षा में नये अवसर देगा और राज्य के विकास में अहम भूमिका निभायेगा.

वहीं एनआइटी के निदेशक प्रो प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि 125 एकड़ में फैला नया परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है. उन्होंने बताया कि यह संस्थान न केवल बेहतरीन इंजीनियर और वैज्ञानिक तैयार करेगा बल्कि नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता का भी शानदार केंद्र बनेगा.

नौकरी खोजने की बजाय नौकरी देने वाला बनने की सोच करें विकसित : डॉ सुकांत मजूमदार

इस अवसर पर राज्य शिक्षा मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने कहा कि देश आज नवाचार के युग में प्रवेश कर चुका है. युवाओं को अब नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाला बनने की सोच विकसित करनी चाहिए. उन्होंने एनआइटी पटना की अनुसंधान उपलब्धियों की सराहना की. नंद किशोर यादव ने कहा कि उद्योग जगत अब एनआइटी पटना के छात्रों की प्रतिभा को पहचान रहा है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए संस्थान के सभी सदस्यों को बधाई दी. इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी ऑनलाइन जुड़े. कार्यक्रम में राज्य शिक्षा मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, शासक मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार मोदी और संस्थान के पूर्व निदेशक व प्राचार्य बिहटा परिसर में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में एनआइटी पटना के पूर्व प्राचार्यों, निदेशकों और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को सम्मानित किया गया. समारोह का समापन संस्थान के कुलसचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन