नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एनआइए की इंट्री

Updated:
विज्ञापन
नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एनआइए की इंट्री

नक्सलियों का सफाया करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार की एजेंसियां मिलकर अभियान चला रही हैं.इसके तहत झारखंड बॉर्डर से सटे गया के जंगलों में बंकर बनाकर रह रहे नक्सलियों के कमर तोड़ने की तैयारी है और इसमें सफलता भी मिल रही है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना नक्सलियों का सफाया करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार की एजेंसियां मिलकर अभियान चला रही हैं.इसके तहत झारखंड बॉर्डर से सटे गया के जंगलों में बंकर बनाकर रह रहे नक्सलियों के कमर तोड़ने की तैयारी है और इसमें सफलता भी मिल रही है.इस अभियान को सफल बनाने के लिए बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को खुफिया मदद देने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) इंट्री हो गयी है.सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर इस ऑपरेशन में एनआइए की इंट्री हुई है. पिछले दिनों एनआइए ने एसटीएफ और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान गया जिले के एक जंगल क्षेत्र में छिपे सीपीआइ (माओवादी) कैडरों खिलाफ चलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन