NIA Raid In Bihar: बिहार में सुबह-सुबह NIA की छापेमारी से हड़कंप, जानिये किससे जुड़ा है मामला

Updated:
विज्ञापन
NIA Raid In Bihar teacher residence team scrutinizes all documents know matter

मोतिहारी में NIA की रेड

NIA Raid In Bihar: बिहार में एनआईए की टीम ने एक बार फिर छापा मारा है. मोतिहारी में दिवंगत नारायण पाठक के ठिकाने पर छापेमारी की गई है. इसके साथ ही यह मामला साइबर फ्रॉड, फेक करेंसी और हवाला के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है.

विज्ञापन

NIA Raid In Bihar: बिहार के मोतिहारी में सुबह-सुबह एनआईए की टीम छापेमारी के लिये पहुंची. रविवार को चकिया थाना इलाके के कोयला बेलवा गांव में टीम ने छापा मारा. यहां दिवंगत नारायण पाठक के घर पर छापेमारी की गई. मामला साइबर फ्रॉड, फेक करेंसी और हवाला के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है.

छापेमारी के दौरान ये सभी रहे मौजूद

एनआईए की टीम ने सुबह करीब साढ़े 4 बजे नारायण पाठक के घर को चारों तरफ से घेर लिया. इस दौरान चकिया एसएसपी संतोष सिंह, चकिया सर्किल इंस्पेक्टर, चकिया थानाध्यक्ष, पिपरा थानाध्यक्ष, मेहसी थाना, जय बजरंग थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही. साथ ही एनआईए की टीम ने एक कमरे में परिवार के लोगों से पूछताछ की.

क्या है आखिर पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोयला बेलवा निवासी दिवंगत नारायण पाठक ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी नेपाल के एक धीरज तिवारी से साल 2012 में कराई थी. उनकी बेटी की मौत साल 2018 में ही हार्ट अटैक की वजह से हो गई थी. ऐसे में मौत के बाद उनके बैंक खाते को बंद हो जाना चाहिए था. लेकिन उनकी मौत के बाद खाते से करोड़ों का लेनदेन किया गया है.

एनआईए ने धीरज को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका का पति धीरज तिवारी नेपाल का रहने वाला है. वह दुबई में काम करता है. उसके पास भारत और नेपाल दोनों की नागरिकता है. एनआईए की टीम धीरज की तलाश कर थी. इस बीच धीरज पिछले एक सप्ताह से अपने ससुराल में ही था. इसी दौरान एनआईए की टीम कोयला बेलवा गांव पहुंची और उसके ससुराल में छापेमारी की है. छापेमारी के बाद धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Tourism: बिहार में बढ़ने वाला है घूमने-फिरने का रोमांच, जानिये सरकार क्या कर रही खास प्लानिंग

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन