Bihar Tourism: बिहार में बढ़ने वाला है घूमने-फिरने का रोमांच, जानिये सरकार क्या कर रही खास प्लानिंग

Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 Nov 2025 9:25 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Tourism: बिहार में घूमने का रोमांच और भी बढ़ने वाला है. पर्यटन विभाग की तरफ से खास तैयारी की जा रही है. टूरिस्टों के लिये फाइव स्टार और बजट होटल बनने वाला है. इसके लिये विभाग की तरफ से रोडमैप सिर्फ 100 दिनों में तैयार किया जायेगा.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार के अलग-अलग टूरिस्ट जगहों पर घूमने का रोमांच और भी बढ़ सकता है. टूरिस्टों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सके, इसे लेकर सरकार की तरफ से कई पहल किये गए हैं. दरअसल, पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा, अगले 100 दिनों में पर्यटन विभाग रोडमैप तैयार कर उसे प्राप्त करने का काम करें. विभाग में फिलहाल कितनी वैकेंसी हैं, इसकी समीक्षा कर सरकार को भेजी जायेगी.

फाइव स्टार और बजट होटल का होगा निर्माण

पर्यटन मंत्री ने यह भी कहा, हम फाइव स्टार होटल के निर्माण के साथ ही बजट होटल के भी निर्माण पर ध्यान देंगे, ताकि आमलोगों को भी बिहार के पर्यटन स्थलों पर घूमने में दिक्कत नहीं हो. बजट होटल के बनने से लोगों को उनके बजट के मुताबिक ही होटल उपलब्ध हो सकेंगे. अपने टारगेट बजट के मुताबिक ही होटल बुक कर सकेंगे. जिसके कारण वे आसानी से वहां स्टे कर सकेंगे.

विभाग की तरफ से किया जायेगा टारगेट सेट

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के मुताबिक, पर्यटकों की संख्या में अभी हम देश में 10वें स्थान पर हैं. अगले पांच साल में किस प्रकार हम पांचवें स्थान पर पहुंच सकते हैं. इस दिशा में पर्यटन विभाग एक रणनीति बनाकर उस पर काम करें. पर्यटन विभाग की तरफ से स्थायी और अस्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के लिये लगातार काम करने होंगे. स्थानीय व्यवसायियों को भी पर्यटन से लाभ मिले, इस दिशा में कार्य करें.

बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा

दरअसल, बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये लगातार कई कदम विभाग की तरफ से उठाए जा रहे हैं. टूरिस्टों को बिहार में अब कैरावैन बस की भी सुविधा मिलेगी. इसे एक मोबाइल होटल की तरह डिजाइन किया गया है. इनमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं लोगों को मिलेगी. जैसे कि आरामदायक 7 सीटें और 4 स्लीपर बर्थ, मनोरंजन के लिए 5 एलइडी टीवी, मिनी किचन, बाथरूम, म्यूजिक और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं. इन बसों की मदद से पर्यटक यात्रा के दौरान रहने, सोने, टीवी देखने, गाना सुनने और खाना पकाने जैसी सभी सेवाओं का आनंद ले सकेंगे. होटल या फिर रेस्टॉरेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पर्यटन मंत्री ने बैठक में क्या-क्या ली जानकारी?

दरअसल, शनिवार को पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने विभाग के अधिकारियों संग बैठक की. जिसमें पर्यटन निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा ने मंत्री को बुद्ध सर्किट, इको, सिख, जैन, रामायण, सूफी, शिव शक्ति सर्किट और गांधी सर्किट से संबंधित टूरिस्ट जगहों के बारे में बताया. पर्यटन विभाग की ओर से यहां चलाये जा रहे राज्य और केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. साथ ही सीएम नीतीश की प्रगति यात्राओं के दौरान की गयी घोषणाओं से जुड़ी योजनाओं और केंद्रीय बजट में गयाजी, बोधगया और नालंदा के विकास के लिए घोषित योजनाओं की भी जानकारी दी गयी.

Also Read: Lalu Family: लालू-राबड़ी इस आलीशान बंगले में हो सकते हैं शिफ्ट! 8 बेडरूम, मल्टी व्हीकल पार्किंग, डाइनिंग हॉल के साथ ऐसी है फैसिलिटी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन