कैंपस : अगस्त के तीसरे हफ्ते में शुरू हो जायेगा नया शैक्षणिक सत्र
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jul 2024 9:52 PM
विज्ञापन
सीयूइटी यूजी का रिजल्ट जारी हो गया है. इसी के साथ 283 विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी
विज्ञापन
पटना.
सीयूइटी यूजी का रिजल्ट जारी हो गया है. इसी के साथ 283 विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी. सीयूइटी यूजी की मेरिट के आधार पर ही स्नातक पाठ्यक्रमों में सीट मिलेगी. यूजीसी के अध्यक्ष प्रो एम जगदीश कुमार ने कहा कि अगस्त के दूसरे से तीसरे हफ्ते के बीच नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जायेगा. एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को पर्याप्त समय भी दिया जायेगा. सीयूइटी-यूजी के स्कोर से 157 निजी, 46 केंद्रीय, 40 राज्य, 29 डीम्ड टू-बी यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलेगा. विश्वविद्यालयों को अपना कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया गया है. सभी विवि जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर देंगे. एडमिशन के लिए दूर-दराज, माॅनसून आदि को ध्यान में रखते हुए समय दिया जायेगा. यूनिवर्सिटी को हेल्पलाइन नंबर भी जारी करनी होगी. इसके अलावा ऑनलाइन एडमिशन की सुविधा भी देनी होगी, ताकि छात्र कहीं से भी एडमिशन फीस व दस्तावेज जमा कर सकें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










