Bihar News: पटना के इस इलाके में बनेगी नई सड़क, इतने रुपये की लागत से शुरू हुआ निर्माण कार्य

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: पटना के बोरिंग रोड में लगभग 36 लाख रुपये की लागत से नाला और सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया है. यह योजना मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत कराई जा रही है, जिससे इलाके में यातायात बेहतर होगा और जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी.
Bihar News: पटना के बोरिंग रोड स्थित वार्ड 22 में किताब भवन से विवेकानंद मार्ग को जोड़ने वाली गली में नाला और पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया. उन्होंने कहा कि राज्यभर में सुगम यातायात और जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए एनडीए सरकार तेजी से कार्य कर रही है. इसी कड़ी में शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों और नालों का निर्माण कराया जा रहा है.
36 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क
इस योजना के तहत बोरिंग रोड में करीब 36 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाले का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी. शिलान्यास के दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.
शहरी इलाकों में किया जा रहा बदलाव
मंत्री ने बताया कि यह निर्माण कार्य न केवल सड़क की स्थिति को बेहतर करेगा, बल्कि बारिश के समय जलभराव की समस्या को भी कम करने में मदद करेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरी इलाकों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने में लगी हुई है. इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को राहत और सुविधा दोनों मिलेंगी.
आना-जाना होगा आसान
इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और लोग अपने दैनिक कामकाज में समय की बचत कर सकेंगे. वहीं नाले के निर्माण से बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, जिससे सफाई और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी. इसके अलावा बेहतर सड़क और नाले से आसपास के इलाके का विकास होगा और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी. इससे स्थानीय लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा और क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को एक सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By JayshreeAnand
कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




