New Road In Bihar: बिहार के ग्रामीण सड़कों के खुलेंगे भाग्य, नए सिरे से होगा निर्माण, इस जिले को 231 करोड़ का मिला पैकेज

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Aug 2025 9:11 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

New Road In Bihar: बिहार के ग्रामीण इलाकों में विकास की रफ्तार तेज होने वाली है. दरअसल, नए सिरे से सड़कों का निर्माण होने वाला है. जिससे बड़ी संख्या में गांव के लोगों को सहूलियत मिलने वाली है.

विज्ञापन

New Road In Bihar: बिहार के ग्रामीण सड़कों की सूरत बदलने वाली है. गांव में सड़कों का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा. इस तरह से बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी विकास की रफ्तार तेज होने वाली है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इस योजना के तहत छपरा-2 कार्य प्रमंडल में बड़े पैमाने पर कार्यों की मंजूरी मिली है.

114 पथों की मिली स्वीकृति

माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत अब तक का सबसे बड़ा बजट आवंटित किया गया है. इस योजना के फेज-1 के तहत 114 पथों की स्वीकृति मिली है, जिसकी लंबाई 211.603 किलोमीटर होगी. लागत की बात करें तो 190.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. योजना का उद्देश्य है कि हर गांव को मुख्य सड़क, प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय से जोड़ा जाए ताकि आने-जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो.

231 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण

इसके अलावा ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के फेज-2 में 49 पथों की स्वीकृति मिली. इसकी लंबाई लगभग 56.100 किलोमीटर होगी और निर्माण कार्य में लागत करीब 40.89 करोड़ रुपये बताई जा रही. इससे गांव में रहने वाली बड़ी संख्या को फायदा पहुंचेगा. ग्रामीण युवाएं रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों के लिए सीधा शहर से जुड़ सकेंगे. लगभग 231 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा, जिसकी लागत 231 करोड़ रुपये बताई जा रही.

सारण डीएम को सौंपी रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल छपरा-2 ने पिछले डेढ़ सालों में गांवों से जुड़ी कई परियोजनाओं को पूरा किया. 1 अप्रैल 2024 से 31 जुलाई 2025 तक हुए काम की रिपोर्ट को कार्यपालक अभियंता द्वारा जिला पदाधिकारी सारण को भेजी गई. इस रिपोर्ट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, अनुरक्षण नीति, सेतु निर्माण योजना और ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत करोड़ों की लागत से अब तक सड़क और पुलों का निर्माण किया जा चुका है जबकि अन्य काम जारी है.

गांव में रहने वालों को बड़ा फायदा

बिहार के ग्रामीण सड़कों के निर्माण से वहां की अर्थव्यवस्था ठीक हो सकेगी. किसान अपनी उपज को आसानी से बाजार तक पहुंचा पायेंगे. बरसात के दिनों में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. बच्चे आसानी से स्कूल जा पायेंगे और मरीजों को हॉस्पिटल तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी.

Also Read: Expressway In Bihar: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा फैसला, मात्र इतने घंटे में पूरा होगा सफर, जानिए और फायदे…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन