New Four Lane Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगी फोर लेन सड़क, लोगों को मिल सकेंगे ये खास फायदे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Nov 2025 2:26 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

New Four Lane Bihar: भागलपुर जिले में नई फोर लेन सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई. नवगछिया से चौधरीडीह तक सड़क बनाई जायेगी. इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है. यह पूरा होने के बाद जमीन अधिग्रहण किया जायेगा. जिसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

New Four Lane Bihar: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. इसी कड़ी में भागलपुर जिले में फोर लेन सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है. दरअसल, नवगछिया से चौधरीडीह तक फोर लेन सड़क बनेगी. इसके बनने से भागलपुर और नवगछिया आना-जाना आसान हो सकेगा. एनएच के सहायक अभियंता परवेश कुमार की माने तो, रोड के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार किया जा रहा है. यह काम होते ही आगे का प्रोसेस भी शुरू कर दिया जायेगा.

डीपीआर तैयार होते ही होगा जमीन अधिग्रहण

दरअसल, डीपीआर तैयार होने के बाद जमीन अधिग्रहण किया जायेगा. इसके बाद एजेंसी की तरफ से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना के तहत रेल ओवर ब्रिज जो कि गोपालपुर के पास बनेगा, एयरपोर्ट के पास व्हीकल अंडरपास और इसके अलावा दो छोटे ब्रिज भी बनाये जाने की योजना है. 15 किलोमीटर लंबी और 22 मीटर चौड़ी फोर लेन सड़क नवगछिया जीरोमाइल से भागलपुर जिच्छो बाइपास तक बनाई जायेगी.

लोगों को मिल सकेगा ये फायदा

इसके बनने से लोगों को जाम की समस्या झेलनी नहीं पड़ेगी. इसके साथ ही कम समय में ही दूरी तय कर ली जायेगी. जानकारी के अनुसार, इस परियोजना की लागत करीब 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जिसमें फोर लेन सड़क के अलावा ओवर ब्रिज, आरओबी और वीयूपी निर्माण को भी शामिल कराया गया है. बाद में फोर लेन सड़क को गंगा ब्रिज के अप्रोच पथ से भी जोड़ा जायेगा.

जिले में यहां बनेगा फ्लाईओवर

फ्लाईओवर की बात करें तो, जिले में जीरोमाइल के पास पहले से फ्लाईओवर बना हुआ है. इसी के बगल में एक और फ्लाई ओवर का निर्माण किया जायेगा. जो कि लगभग 10 मीटर चौड़ा और 1600 मीटर लंबा होगा. इसके अलावा गोपालपुर में भी पहले से मौजूद रेल ओवर ब्रिज के बगल में एक और रेल ओवर ब्रिज बनाया जायेगा. जिसकी चौड़ाई 10 मीटर और लंबाई 60 मीटर होगी.

बिहार में मजबूत की जा रही रोड कनेक्टिविटी

बिहार में लगातार रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिये सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. बिहार चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू रहने के कारण विकास कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ था. लेकिन, अब चुनाव खत्म हो गया है और आचार संहिता भी हटा दी गई है. जिसके बाद एक बार फिर विकास कार्य तेजी से शुरू गये हैं. इस फोरलेन हाइवे के बनने से लोगों के लिये आना-जाना आसान हो सकेगा.

Also Read: Bihar News: बिहार के किसानों के लिये बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दे दी ये बड़ी राहत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन