Video: 'मेरी देवरानी मर गयी...' बिहार की महिला बता रही दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की आंखों देखी
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 16 Feb 2025 7:26 AM
new delhi bhagdad
VIDEO: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में बिहार की एक महिला की देवरानी की मौत हो गयी. उसने कैमरे के सामने बताया है अस्पताल का क्या है हाल...
नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को करीब 9 बजकर 55 मिनट पर यात्रियों के बीच भगदड़ मच गयी. इस हादसे में दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों के आंकड़े अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं. मृतकों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं जबकि पुरुष और तीन बच्चों की भी जान गयी है. महाकुंभ की दो ट्रेनों के रद्द होने से भीड़ बेकाबू हुई और ये हादसा हुआ है. मृतकों में बिहार के कई लोग भी शामिल हैं. रेलवे स्टेशन पर मौजूद उनके परिजनों ने आंखोदेखा हाल बताया है.
बिहार की महिला ने कहा- मेरी देवरानी की भी हुई मौत
इस भगदड़ के बाद अस्पताल पहुंची बिहार निवासी एक महिला यात्री शोभा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मेरी देवरानी के साथ दो बच्चे मरे हुए पड़े हैं. अस्पताल में कई मृतक की बॉडी है. कई लोग जख्मी हुए हैं और वार्ड घायलों से भरा हुआ है. महिला यात्री ने बताया कि वो महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रही थीं और इस दौरान नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हो गया.
बिहार के कई लोगों की मौत
इधर, दिल्ली भगदड़ हादसे में बिहार के मृतकों की संख्या आधा दर्जन से अधिक लग रही है. नवादा के रहने वाले एक युवक ने बताया कि इस हादसे में उसकी पत्नी और बेटी की जान जा चुकी है. जबकि उसका बेटा इस हादसे में लापता है. हालांकि उसके जिंदा होने के दावे पिता ने किया. उन्होंने बताया कि वो सभी अपने घर लौट रहे थे. लेकिन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का शिकार परिवार बन गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










