बिहार के इन 8 जिलों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज, प्रधानाध्यापक सहित 526 पदों पर होगी बहाली

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Apr 2025 2:08 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Cabinet: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई. जिसमें कुल 34 एजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में मधुबनी सहित 8 जिलों में नए डिग्री कॉलेज खोलने का भी फैसला लिया गया.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई. जिसमें कुल 34 एजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए, जिनका असर आने वाले वर्षों में देखने को मिल सकता है. इस बैठक में राज्य के आठ जिलों मधुबनी, गोरौल, शाम्हों, इमामगंज, अधौरा, कटोरिया, असरगंज और चकाई में नए डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है. इन कॉलेजों के संचालन के लिए कुल 526 पदों की स्वीकृति भी दी गई है. जिसमें 422 शिक्षक और 104 शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल हैं. प्रत्येक कॉलेज में एक प्रधानाचार्य की भी नियुक्ति करने का फैसला लिया गया है.

8 जिलों में बनाए जाएंगे एयरपोर्ट

वहीं राज्य के 8 जिलों मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मिकीनगर, भागलपुर और सहरसा में हवाई अड्डे की संभावनाओं को लेकर फैसला लिया गया है. इन जिलों में एयरपोर्ट बन पाएंगे या नहीं, इसके लिए विस्तृत स्टडी कराया जाएगा. इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), नई दिल्ली को जिम्मेदारी दी गई है. राज्य सरकार ने इस अध्ययन के लिए 2 करोड़ 43 लाख 17 हजार 676 रुपए की राशि स्वीकृत की है.

पिछले बैठक में 27,000 से अधिक नई नियुक्तियों को मिली थी हरी झंडी

शिक्षा के क्षेत्र में यह फैसला राज्य के युवाओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगा और स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करेगा. इससे पहले 8 अप्रैल को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में भी राज्य सरकार ने 27,000 से अधिक नई नियुक्तियों को हरी झंडी दी थी, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. बता दें कि यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित की गई थी. पूर्व में निर्धारित समय शाम 4 बजे के बजाय, इसे सुबह 11 बजे ही शुरू कर दिया गया. सभी विभागों को पहले ही इसकी तैयारी के निर्देश दिए गए थे.

Also Read: बिहार के मधुबनी समेत छह शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट में लगी 34 एजेंडों पर मुहर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन