ePaper

चार को एनडीए होगा 400 पार : सम्राट चौधरी

Updated at : 02 Jun 2024 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
चार को एनडीए होगा 400 पार : सम्राट चौधरी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आखिरी चरण के चुनाव को एनडीए के पक्ष में बताते हुए कहा कि सभी चरणों के चुनाव में मोदी की लहर रही.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आखिरी चरण के चुनाव को एनडीए के पक्ष में बताते हुए कहा कि सभी चरणों के चुनाव में मोदी की लहर रही. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को मोदी की गारंटी पर पूर्ण भरोसा रहा है. चार जून को जब चुनाव परिणाम आयेगा तब एनडीए की संख्या 400 पार होगी. करीब ढाई महीने की भाग -दौड़ और चुनाव प्रचार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को पूरे दिन पटना स्थित अपने आवास पर रहे और वहीं से कार्यकर्ताओं से वोटिंग के सिलसिले में जानकारियां और फीडबैक लेते रहे. उन्होंने दानापुर के हाइटेक अस्पताल में जाकर हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं का हालचाल भी पूछा. मोदी की गारंटी पर मिलने जा रहा जनादेश : विजय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ देश में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है. पंडित नेहरू के बाद मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जिन्हें देश की जनता लगातार तीसरी बार जनादेश दे रही है. यह जीत मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को मिलने वाले अवसर के रूप में देखा जा सकता है. नरेंद्र मोदी की यह जीत इस मायने में भी विशिष्ट होने जा रही है कि उनको हर कार्यकाल में भाजपा और एनडीए की सीटें पहले के मुकाबले बढ़ती दिखेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन