ड्रग माफिया भाभी जी को NCB ने किया गिरफ्तार, बिहार से यूपी तक फैला था नेटवर्क, 2021 से ढूंढ रही थी पुलिस
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 May 2025 10:00 PM
Bihar News: बिहार में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. बहुचर्चित महिला ड्रग माफिया राधा देवी उर्फ भाभी जी को मधुबनी से गिरफ्तार किया गया है.
Bihar News: मादक पदार्थों का कारोबार करने वाली राधा देवी भाभी जी को NCB ने मधुबनी से गिरफ्तार किया. भाभी जी ने बिहार और यूपी में बड़ा नेटवर्क बना रखा था और पहचान बदलने में माहिर थीं. उनके पति पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं और 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई है. राधा देवी उर्फ भाभी जी की गिरफ्तारी मधुबनी से की गई है.
पति की संपत्ति भी जब्त
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पटना की टीम ने मधुबनी पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार करने के बाद भाभी जी को विशेष सुरक्षा में पटना ले जाया गया. पटना के गर्दनीबाग थाना और पाटलिपुत्र पुलिस स्टेशन समेत कई थानों में भाभी जी के खिलाफ केस दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार, वित्तीय जांच में एनसीबी ने दंपती की अर्जित 2 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति भी जब्त की है.
एनसीबी की टीम के लिए बड़ी जिम्मेदारी
भाभी जी की गिरफ्तारी को एनसीबी की टीम बड़ी कामयाबी मान रही है. बहुत कम मामलों में महिलाएं मुख्य ड्रग्स ऑपरेटर के रूप में सामने आती हैं, ऐसे में भाभी जी की पहचान महिला माफिया के रूप में थी. भाभी जी ने बिहार से लेकर यूपी तक बड़े नेटवर्क बना रखे थे और हाई-प्रोफाइल तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है.
इतना ही नहीं यह इतनी शातिर थी कि दो साल तक पहचान बदल-बदल कर फरार रहने में सफल रही. वेष बदलकर छुपने में भी भाभी जी माहिर रही हैं. राधा देवी उर्फ भाभी जी को एनसीबी साल 2021 से ढूंढ रही थी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 IAS का ट्रांसफर, बदले गए पटना के डीएम, चंद्रशेखर को मिली नई जिम्मेदारी
जांच में क्या सामने आया
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने मिलकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो संपत्ति एनसीबीने जब्त कर ली है. इन संपत्तियों में फ्लैट, वाहन, नकद और जमीनों के प्लॉट शामिल हैं. इसे पकड़ने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चैन की सांस ली है. क्योंकि भाभी जी इतनी शातिराने अंदाज में काम करती थीं कि उसे पकड़ पाना बेहद मुश्किल हो रहा था.
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एनसीबी की टीम को जब सूचना मिली कि राधा देवी मधुबनी में है, तब एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने गुप्त निगरानी की और मधुबनी टाउन थाना पुलिस की मदद ली. इसके बाद सुरक्षित तरीके से उसे गिरफ्तार किया और पटना ले जाया गया.
एनसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह गिरफ्तारी ड्रग्स के खिलाफ हमारी सतत मुहिम का हिस्सा है. नशे के नेटवर्क में शामिल कोई भी, चाहे महिला हो या पुरुष, बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










