गया जिले का नक्सली संजय तिवारी अरवल से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गया जिले का नक्सली संजय तिवारी अरवल से गिरफ्तार

बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और अरवल जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गया जिले का वांछित नक्सली संजय तिवारी को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और अरवल जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गया जिले का वांछित नक्सली संजय तिवारी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी रविवार को अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर की गयी. वर्ष 2016 में संजय तिवारी पर अपने अन्य नक्सली साथियों के साथ गया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रेलवे पुल का निर्माण कर रही कंपनी से लेवी मांगने का आरोप है. लेवी नहीं देने पर निर्माण कार्य में लगी मशीनों में आग लगा दी गयी थी. संजय तिवारी, पिता देव विनोद तिवारी, निवासी बड़का गांव, थाना कुर्था, जिला अरवल का रहने वाला है. उसके खिलाफ मुफ्फसिल (गया) थाना कांड संख्या 412/16 भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 323, 341, 386, 435, 379 एवं यूएपीए एक्ट की धारा 14, 16, 17, 18, 20, 38, 40 तथा सीएलए एक्ट की धारा 17 के तहत मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन