पटना में बना बिहार का सबसे ऊंचा पंडाल, झारखंड के कारीगरों ने डेढ़ महीने में दिया अंतिम रूप
Navratri 2024: बिहार की राजधानी पटना के संपतचक बाजार में बिहार का सबसे ऊंचा पंडाल बनाया गया है. पंडाल की ऊंचाई 151 और चौड़ाई 80 फीट है. इसे बनाने में पूरे डेढ़ महीने लगे गए हैं. जामताड़ा झारखंड के 15 कारीगरों ने इसे अंतिम रूप दिया है.
Navratri 2024: बिहार की राजधानी पटना के संपतचक बाजार में बिहार का सबसे ऊंचा पंडाल बनाया गया है. पंडाल की ऊंचाई 151 और चौड़ाई 80 फीट है. इसे बनाने में पूरे डेढ़ महीने लगे गए हैं. जामताड़ा झारखंड के 15 कारीगरों ने इसे अंतिम रूप दिया है. पंडाल की भव्यता और सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.
पटना जिला के अलावा पास के सटे अनुमंडल और जिलों से भी लोग इस पंडाल को देखने के लिए आ रहे हैं. इस पंडाल का निर्माण एशिया के बड़े मंदिरों में से एक बेगूसराय के बिहट में स्थित सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर के तर्ज पर किया गया है. दावा किया जाता है कि इससे ऊंचा माता का मंदिर पूरे एशिया में नहीं है. नवरात्र के समय में यहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ होती है.
पंडाल बनाने के दौरान कारीगर नहीं करते हैं मांसाहार का सेवन
पंडाल बनाने वाले सभी कारीगर मुस्लिम समाज से आते हैं. ये लोग पंडाल कार्य निर्माण कार्य के दौरान अंडा, मीट, मछली का सेवन नहीं करते हैं. पूरे सात्विकता के साथ पंडाल बनाया जाता है. कारीगरों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से वे लोग पंडाल बनाते आ रहे हैं. इस दौरान हमलोग सात्विकता का पूरा ख्याल रखते हैं.
Also Read: बिहार के इस मंदिर में 9 दिनों तक महिलाओं के प्रवेश पर रहता है रोक, जानें इसके पीछे की वजह…
वर्ष 1971 से यहां हो रही है पूजा
आयोजकों का कहना है कि पहले यहां सिर्फ गांव हुआ करता था. तब से हमारे पूर्वज यहां पंडाल बनाकर मां की प्रतिमा स्थापित करके पूजा करते आ रहे हैं. वर्ष 1971 से यहां पंडाल बनाया जा रहा है. 40 से 50 गांव के लोग यहां पहुंचते हैं.
30 से 35 लाख खर्च कर बना है पंडाल
आयोजकों ने आगे बताया कि पंडाल बनाने की लागत 30 से 35 लाख रुपए तक है. इस पंडाल की उंचाई लगभग 151 फीट है. जो पूरे बिहार का सबसे ऊंचा पंडाल है. पिछले वर्ष अक्षर धाम मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाया गया था.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










