नौबतपुर गोलीकांड: कोर्ट से जेल ले जाते समय होटल संचालक पिता-पुत्र का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सूरज कुमार और उनके पिता राजीव कुमार
Naubatpur Firing Case ; नौबतपुर गोलीकांड के आरोपी होटल संचालक सूरज कुमार और उनके पिता राजीव कुमार ने पेशी के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने फर्जी एनकाउंटर की साजिश रचने का दावा किया. जानें इस हाई-वोल्टेज ड्रामा का पूरा सच.
नौबतपुर से सुमित कुमार का रिपोर्ट
Naubatpur Firing Case : मोतीपुर स्थित रॉक्स रेस्टोरेंट में 12 जुलाई की रात हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार होटल संचालक सूरज कुमार और उनके पिता राजीव कुमार ने बुधवार को दानापुर व्यवहार न्यायालय में पेशी के बाद जेल ले जाते समय जमकर हंगामा किया. दोनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर की साजिश रचने का आरोप लगाया. इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया.
पुलिस पर लगाए फर्जी फंसाने के आरोप
आरोपितों का कहना था कि घटना की रात वे खुद शिकायत दर्ज कराने नौबतपुर थाना पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ही इस मामले में आरोपित बना दिया. दोनों ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए. उनका दावा है कि 12 जुलाई की रात से ही उन्हें थाने में हिरासत में रखा गया था.

थानाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने आरोपितों के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि रॉक्स होटल के संचालक सूरज कुमार और उनके पिता राजीव कुमार अवैध गतिविधियों में संलिप्त थे. पुलिस के अनुसार कानूनी कार्रवाई से बचने और दबाव बनाने की मंशा से दोनों ने कोर्ट परिसर से लेकर जेल ले जाते समय हंगामा किया.
क्या है नौबतपुर गोलीकांड का पूरा मामला?
गौरतलब है कि 12 जुलाई की रात रॉक्स होटल के बाहर हुई गोलीबारी में हदसपुरा निवासी सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अस्पताल में दिए गए फर्दबयान में सुनील ने आरोप लगाया कि वह अपने मित्र अमित कुमार के साथ होटल में खाना खाने गए थे. होटल से बाहर निकलते ही सूरज कुमार, राजीव कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ हैपी, अमन कुमार और गोलू कुमार ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली सुनील की गर्दन में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जांच जारी, पुलिस जुटा रही साक्ष्य
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है. घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि दोषियों के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई की जा सके.
बंटी यादव मर्डर केस; मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










