11वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता नौ अगस्त से बोधगया में

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jul 2024 1:21 AM

विज्ञापन

अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बिहार राज्य कबड्डी संघ की मेजबानी में आगामी 9 से 11 अगस्त तक 11वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बोधगया में होगा़

विज्ञापन

पटना़ अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बिहार राज्य कबड्डी संघ की मेजबानी में आगामी 9 से 11 अगस्त तक 11वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बोधगया में होगा़ बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्वा सुकांत ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में 28-28 टीमें हिस्सा लेंगी़ उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेवारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह को सौंपी गयी है़ कुमार विजय सिंह ने बताया कि मैच का आयोजन फाल्गू नदी के तट पर किया जायेगा़ यह प्रतियोगिता बोधगया में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है़ इसके पहले वर्ष 2007 में राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो चुका है़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों और अतिथियों का शानदार स्वागत होगा़ साथ ही बिहारी व्यंजनों का भी स्वाद चखाया जायेगा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन