मुकेश सहनी ने आरएसएस का नाम लेकर बीजेपी पर कसा तंज, पढ़िए आरक्षण पर क्या कहा…

मुकेश सहनी ने आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो पहले हमलोगों का छुआ पानी भी नहीं पीते थे
मुकेश सहनी ने शुक्रवार को अपनी चुनावी सभा में आरक्षण को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी आरएसएस का मुखौटा है. भाजपा के पीछे आरएसएस है और आरएसएस कभी नहीं चाहता कि गरीबों और पिछड़ों का आरक्षण हो. सहनी ने आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो पहले हमलोगों का छुआ पानी भी नहीं पीते थे. उन्होंने इस चुनाव को बड़ी लड़ाई बताते हुए कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है. सभी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है जब संस्थाएं नहीं होगी तो आरक्षण समाप्त ही हो जाएगा.
सहनी ने झारखंड सीएम को लेकर क्या कहा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा से लड़ाई लड़ने वाले ऐसे लोग पूरे देश मे होने चाहिए. हेमंत जी ने आपकी लड़ाई लड़ी, इस कारण वे जेल भेज में हैं. बीजेपी का समर्थन कर देते तो वे भी मस्ती करते रहते. सहनी ने कहा कि बीजेपी आज पैसे के बल पर एमएलए , एम पी खरीद ले रही है. सहनी ने कहा कि गरीबों की आवाज उठाने वाले या भाजपा के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल दिया जा रहा है या परेशान किया जा रहा है. हमारे भी चार विधायक खरीद लिए गए और सरकार से भी बाहर कर दिया गया. उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि गरीबों की सरकार बनेगी तभी गरीबों का कल्याण होगा.
ये भी पढ़ें…
Lok Sabha Election: इस गांव के लोग 23 साल बाद अपने बूथ पर करेंगे वोटिंग, पढ़िए पूरी कहानी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeshkumar Ojha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










