मनी लॉन्ड्रिंग व हत्या का अभियुक्त बाहुबली एममलसी 10 साल बाद रिहा, गांव में मना जश्न, बांटी गई मिठाइयां...
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Aug 2020 6:38 AM
पटना: बाहुबली व एमएलसी रीतलाल यादव को पिछले दिनों हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी थी. हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को बेऊर जेल से रिहा हो गये और गांव पहुंचे, जहां उनके समर्थक लोगों ने जश्न मनाया.
पटना: बाहुबली व एमएलसी रीतलाल यादव को पिछले दिनों हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी थी. हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को बेऊर जेल से रिहा हो गये और गांव पहुंचे, जहां उनके समर्थक लोगों ने जश्न मनाया.
रीतलाल यादव के ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग, दानापुर विधायक आशा सिन्हा के पति की हत्या सहित दर्जनों केस दर्ज है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई हाइकोर्ट में चल रहा था, जिसमें पिछले दिनों रीतलाल को राहत मिली.
Also Read: Sarkari Naukri 2020: बिहार के इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि…
हाइकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अधिकतम सजा सात वर्षों की है और अभियुक्त उससे अधिक दिनों से जेल में बंद है .गौरतलब है कि रीतलाल यादव पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के दर्जनों केस दर्ज है. इन आरोपों में एमएलसी रीतलाल यादव वर्ष 2010 से बेऊर जेल में बंद था.
बेऊर जेल से छूटने के बाद खगौल थाना क्षेत्र के अपने गावं कोथवा पहुंचे, जहां दर्जनों समर्थक पहुंच गये. रीतलाल यादव के जेल से छुटने की खुशी में जश्न मनाते हुये एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाया.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










