Vijay Sinha: नहीं झुकेंगे मंत्री विजय सिन्हा, राजस्व कर्मियों से बोले- ‘जो गलत करेंगे, वो बचेंगे नहीं’

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
Vijay Sinha: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व कर्मियों को दो टूक जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि जो गलत करेंगे वो बचेंगे नहीं, उन पर कार्रवाई होगी. इसके साथ ही किसी भी हाल में उन्होंने नहीं झुकने की बात कही.
Vijay Sinha: भूमि सुधार जन कल्याण संवाद को लेकर उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के बीच टकराव बढ़ गया है. ऐसे में मंत्री विजय सिन्हा ने राजस्व कर्मियों को दो टूक जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार के दबाव में झुकने वाले नहीं हैं. जो गलत करेंगे, उन पर कार्रवाई होगी.
‘अराजकता का माहौल स्वीकार नहीं करेंगे’
विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि ये सरकार डबल इंजन की सरकार, जनता के सेवक के रूप में ईमानदारी से सेवा के लिए कदम बढ़ायी है, इसमें जो बाधक बनेंगे, वे बचेंगे नहीं, उन पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार का कोई पत्र नहीं मिला है और न ही उन्हें यह जानकारी है कि कौन नाराज है. उन्होंने कहा कि अराजकता का माहौल हम स्वीकार नहीं करेंगे, सेवा का अवसर मिला हुआ है और जितने दिन मैं विभाग में हूं, जनता के लिए काम करूंगा.
‘अब चेतावनी नहीं, एक्शन का समय’
राजस्व कर्मियों ने यह भी जवाब दिया कि जो सही ढंग से काम करता है, उसे लाभ मिलता है. दबाव में मैं कोई काम नहीं करता हूं. उन्होंने कहा कि न्यायालयों पर जमीन के विवादों का अत्यधिक बोझ है और इसे कम करना हम सभी की जिम्मेदारी है. अब चेतावनी का समय नहीं है, अब एक्शन का समय है. हमने सभी अंचलाधिकारियों और पदाधिकारियों को कह दिया है कि जो फर्जी दस्तावेज लगाकर 420 का खेल खेलते हैं. सही जमीन का विवादित बना देते है. न्यायालय में केस करके लटका देते हैं, उनका पूरा संज्ञान लें. यदि फर्जी होने का साक्ष्य मिल जाये तो उस पर एफआईआर करें.
अंचलाधिकारियों और पदाधिकारियों को आदेश
साथ ही उन्होंने यह भी कहा, सभी अंचलाधिकारी, भू-माफिया, दलाल जमीन से जुड़े मामले में शराफत और इंसानियत के आंसू बहाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें, यदि कार्रवाई नहीं करेंगे तो विभाग आप पर कार्रवाई करेगा. किसी को न तो गाली दी जाती है और न ही किसी का अपमान किया जाता है. हम समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं.
राजस्व सेवा संघ ने लिखा था लेटर
मालूम हो, बिहार राजस्व सेवा संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर मंत्री की भाषा और कार्यशैली पर सवाल उठाया था. अपने पत्र में संघ ने लिखा था कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी की जा रही है. ऐसी भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इन परिस्थितियों में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो संघ विवश होकर इस प्रकार के आयोजनों का सामूहिक बहिष्कार करने पर विचार करेगा. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र देकर हस्तक्षेप करने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










