Mid Day Meal Bihar: बिहार के इन स्कूलों में बच्चों तक नहीं पहुंच रहे अंडे और सब्जियां, खुलासा होते ही BEO ने उठाया ये कदम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Aug 2025 12:35 PM
सांकेतिक तस्वीर
Mid Day Meal Bihar: बिहार में फिर मिड डे मील में गड़बड़ी पाई गई. बिहटा के कई स्कूलों में बच्चों तक ना तो नियमित सब्जी पहुंच पा रही और ना ही अंडे. ऐसे में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा होने पर बीईओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपा है.
Mid Day Meal Bihar: बिहटा में मिड-डे मील योजना को लागू करने में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) नभेश कुमार द्वारा कन्या विद्यालय अमहारा, मध्य विद्यालय मौदही समेत कई स्कूलों की जांच में घोर लापरवाही सामने आई. बीईओ ने इसकी डिटेल से रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) पटना को सौंपी है.
जांच में पाई गई गड़बड़ी
जांच में पाया गया कि क्लास 1 से 8 तक नामांकित 298 बच्चों में से केवल 106 की उपस्थिति दर्ज थी. वहीं, मिड-डे मील के तहत बच्चों को न तो नियमित रूप से हरी सब्जी दी गई और न ही अंडे दिए जा रहे हैं. कई स्कूलों में तो महीनों से अंडा बच्चों तक नहीं पहुंचा. स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और भोजन लिस्ट में भी भारी गड़बड़ियां चिन्हित की गईं.
कार्रवाई और वसूली की अनुशंसा
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में यह क्लियर किया है कि यह लापरवाही सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन है. उन्होंने दोषी पाए गए स्कूल के प्रभारियों से गबन की गई राशि की वसूली और अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है.
बीईओ ने दी चेतावनी
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई स्कूल प्रभारी समय पर रिपोर्ट नहीं देते, जिससे योजनाओं की निगरानी प्रभावित होती है. बीईओ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो बच्चों को मिलने वाला पौष्टिक भोजन और सरकारी राशि दोनों ही प्रभावित होते रहेंगे.
एसीएस ने जारी किया था आदेश
कुछ दिनों पहले ही स्कूलों में मिड डे मील में गड़बड़ी रहने पर शिकायत को लेकर निर्देश जारी किया गया था. दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने स्पष्ट कहा था कि मिड डे मील में अनियमितता की शिकायतों को अब हल्के में नहीं लिया जाएगा. अब सिर्फ प्रधानाध्यापक ही नहीं, बल्कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और साधनसेवी जैसे पदाधिकारी भी दोषी माने जाएंगे. किसी भी स्तर पर मिली चूक पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
(बिहटा से मोनू कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)
Also Read: Bihar Flood: बिहार के इन जिलों में बाढ़ से तबाही का मंजर! स्कूल, घर के साथ सड़कें भी डूबीं, पावर कट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










