Metro Train in Bihar : पटना के अलावा 4 जिलों में सरपट दौड़ेगी मेट्रो, इस साल से निर्माण कार्य शुरू होने का अनुमान

Updated:
विज्ञापन
Metro Train in Bihar : पटना के अलावा 4 जिलों में सरपट दौड़ेगी मेट्रो, इस साल से निर्माण कार्य शुरू होने का अनुमान

Metro Train in Bihar : राजधानी पटना में मेट्रो की शुरूआत इसी साल के अगस्त महीने में होने की पूरी संभावना जताई जा रही है. वहीं, पटना के अलावा अन्य 4 जिलों में भी मेट्रो शुरू करने की तैयारी सरकार की ओर से है. दरअसल, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भी मेट्रो की शुरूआत होने वाली है.

विज्ञापन

Metro Train in Bihar : बिहार में मेट्रो के काम में तेजी ला दी गई है. सबसे पहले पटना में मेट्रो ट्रेन की शुरूआत होगी. पूरी संभावना जताई जा रही है कि, इसी साल के अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेट्रो ट्रेन की शुरूआत की जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से लगातार निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया जा रहा है. साथ ही जल्द इसे पूरा करने का आदेश दिया जा रहा है. ऐसे में पटनावासियों को इसी साल मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी. लेकिन बता दें कि, सरकार की ओर से सिर्फ राजधानी पटना ही नहीं बल्कि अन्य 4 जिलों में भी मेट्रो ट्रेन चलाने की प्लानिंग है.

इस साल से शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

दरअसल, पटना के अलावा अन्य 4 जिलों में गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा शामिल हैं, जहां मेट्रो ट्रेन दौड़ने वाली है. वहीं, इन 4 जिलों में निर्माण कार्य को लेकर बताया जा रहा है कि, इस योजना की सहमति के बाद राइट्स कंपनी ने सर्वे रिपोर्ट दी है और डीपीआर तैयार हो रही है. खबर की माने तो, परियोजना को 2029 से शुरू करने पर विचार हो रहा है. दूसरी ओर इसके लागत को लेकर कहा जा रहा है कि, 20-20 प्रतिशत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा. तो वहीं, बाकी 60 प्रतिशत एशियन डेवलपमेंट बैंक और वर्ल्ड बैंक जैसे बैंक लोन देंगे.

गया-मुजफ्फरपुर में दौड़ेगी मेट्रो

वहीं, गया में मेट्रो ट्रेन की बात करें तो, यहां सबसे लंबा 36 किलोमीटर का रूट बनाने की योजना है. इस रूट पर कुल 28 स्टेशन होंगे. तो वहीं, मुजफ्फरपुर में करीब 21.5 किलोमीटर का रूट होगा. जिसमें कुल 20 स्टेशन बनाए जाएंगे. पहला कॉरिडोर 13.85 किमी का होगा. जिसे हरपुर बखरी से रामदयालु तक बनाया जाएगा. इसमें 13 स्टेशन होंगे. तो वहीं, दूसरा कॉरिडोर 7.40 किलोमीटर का होगा. जिसे श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से मुजफ्फरपुर जंक्शन तक जाएगा बनाया जाएगा. यहां पर टोटल 7 स्टेशन बनाए जायेंगे.

दरभंगा में होगा मेट्रो का सबसे छोटा रूट

गया और मुजफ्फरपुर के अलावा दरभंगा में मेट्रो का रूट सबसे छोटा होगा.खबर की माने तो, दरभंगा मेट्रो का रूट 18.8 किलोमीटर लंबा होगा. जिसमें 18 स्टेशन बनाए जाएंगे. पहला कॉरिडोर 8.90 किलोमीटर का होगा. तो वहीं दूसरा कॉरिडोर 9.90 किलोमीटर का. पहला कॉरिडोर दरभंगा एयरपोर्ट से दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बीच बनाया जाएगा. इसके टोटल 8 स्टेशन बनेंगे. तो वहीं दूसरा कॉरिडोर 9.90 किलोमीटर का होगा, जिसे पॉलिटेक्निक से बिजुली तक विकसित किया जाएगा. इसमें 10 स्टेशन होंगे.

भागलपुर में 2 चरणों में होगा काम

आखिर में भागलपुर की बात करें तो, यहां दो चरणों में निर्माण कार्य पूरा करने की सरकार की ओर से योजना है. यहां टोटल 24 किलोमीटर का रूट होगा. जिसमें 24 स्टेशन होने की बात कही जा रही है. जानकारी के मुताबकि, पहला कॉरिडोर 12 किलोमीटर का होगा तो वहीं दूसरा कॉरिडोर 6 किलोमीटर का. पहले कॉरिडोर को सैदपुर से चंपानगर तक बनाया जाएगा. इसमें 12 स्टेशन होंगे. तो वहीं दूसरा कॉरिडोर भागलपुर स्टेशन से वास्तु विहार तक जाएगा. जानकारी के मुताबकि, इसके बीच कुल 6 स्टेशन होंगे. जबकि, दूसरे चरण में भागलपुर स्टेशन से चंपानगर तक विकसित किया जाएगा. इसमें 4 स्टेशन होंगे. इस तरह से पटना के अलावा 4 जिलों में भी मेट्रो की सौगात मिलने वाली है.

Also Read: Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, युवाओं के साथ सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है खास गिफ्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन