Metro In Patna: पटनावासी उलटी गिनती करना शुरू कर दें ! इतने दिन बाद मेट्रो में सफर का लेंगे मजा… 

Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 May 2025 5:01 PM

विज्ञापन

Metro In Patna: पटनावासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने वाली है. इसके लिए अब पटना वाले उलटी गिनती करना शुरू कर दें. बस कुछ ही दिनों में लोग मेट्रो में बैठ कर सफर का आनंद ले पायेंगे. इसे लेकर अपडेट सामने आया है कि, 90 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है.

विज्ञापन

Metro In Patna: पटनावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. जल्द ही मेट्रो में बैठकर पटना में सफर का आनंद ले पायेंगे. कई दिनों से राजधानी पटना में मेट्रो का काम जोर-शोर से किया जा रहा है. तो वहीं, अब इसमें सफर करने का सपना भी जल्द पूरा होने वाला है. दरअसल, पटना मेट्रो के शुरू होने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. पटना के लोगों को बस 85 दिन का और इंतजार करना है. जिसके बाद मेट्रो की शुरूआत हो जाएगी और लोग आराम से सफर कर सकेंगे.       

90 फीसदी तक पूरा हुआ काम

वहीं, पटना मेट्रो के निर्माण कार्य को लेकर कहा जा रहा कि, प्राथमिक कॉरिडोर यानी मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 6.2 किमी लंबे रूट का निर्माण कार्य 90 फीसदी तक पूरा हो गया है. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि, 15 अगस्त तक कार्य पूरा हो जाएगा. वहीं, आज की बात करें तो, फिलहाल प्राथमिक कॉरिडोर में मेट्रो स्टेशन को अंतिम रूप देने और ट्रैक बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. स्टेशन निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है. पटरी बिछाई जा रही है. 

15 अगस्त तक उद्घाटन की उम्मीद

इधर, अधिकारियों की माने तो, मलाही पकड़ी से बैरिया बस टर्मिनल को जोड़ेगा, जो सतह पर होगा. पटना जंक्शन से आइएसबीटी सेक्शन पर 88% काम पूरा हो चुका है. इसमें भूमिगत सेक्शन भी है. इसके अलावा राजेंद्र नगर से पटना जंक्शन, इसमें मेट्रो का डिपो और ट्रेनों की देखरेख के लिए जरूरी यार्ड भी बनाया जा रहा है. इसका 70.43% काम पूरा हुआ है. दानापुर कैंट से खेमनीचक, इसमें कुछ हिस्सा ऊपर और कुछ जमीन के नीचे है. इसमें करीब 61% काम पूरा हो गया है. इस तरह से साफ कहा जा रहा है कि, बिहार सरकार ने 15 अगस्त तक मेट्रो शुरू करने को लेकर जो दावा किया था, वह कहीं ना कहीं पूरा होने की उम्मीद है. बता दें कि, राजधानी पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भी मेट्रो के निर्माण करने को लेकर योजना बनाई है.

Also Read: सीतामढ़ी के डिप्टी कलेक्टर पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप, जांच के लिए आदेश जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन