पटना वीमेंस कॉलेज में लैंगिक समानता और समावेशन का दिया संदेश

पटना वीमेंस कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को ट्रांसजेंडर पर संवेदनशीलता कार्यक्रम विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया
संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को ट्रांसजेंडर पर संवेदनशीलता कार्यक्रम विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में लैंगिक समानता और सामाजिक समावेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यशाला में विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों के रूप में रेशमा प्रसाद और प्रशांत कुमार ने शिरकत की. वक्ताओं ने जेंडर और जेंडर आइडेंटिटी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि समाज को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता है. सत्र के दौरान भारतीय संदर्भ में इस समुदाय की स्थिति और 2014 के ऐतिहासिक ””नालसा”” फैसले सहित ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 जैसे महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




