ePaper

बाइक व रुपये के लिए विवाहिता की हत्या

Updated at : 30 Sep 2024 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक व रुपये के लिए विवाहिता की हत्या

Patna News : नदी थाना के जेठुली में रविवार की शाम एक विवाहिता के गला दबा कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

फतुहा. नदी थाना के जेठुली में रविवार की शाम एक विवाहिता के गला दबा कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. वही ससुराल वालों का कहना है कि विवाहित ने खुदकुशी कर ली है. मौके पर पहुंची नदी थाना की पुलिस ने विवाहिता के परिजनों को आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समस्तीपुर जिले के बागड़ा मोहनपुर थाना क्षेत्र के हरबपुर गांव निवासी भाई मनीष कुमार ने बताया कि बहन सिंकी कुमारी 21 वर्ष की शादी 2022 में जेठुली गांव निवासी उमेश राय की पुत्र रवि कुमार से की थी. मनीष ने बताया कि छह महीना बाद से ही बहन के पति और सास ससुर बुलेट मोटर साइकिल और पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे. रविवार को पिता जी को सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गयी है. मनीष का आरोप है कि बहन की गला दबा कर हत्या कर दी गयी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या.धनरूआ में दहेज को लेकर विवाहिता की ले ली जान मसौढ़ी. धनरूआ थाने के किस्तिपुर गांव में दहेज की खातिर 23 वर्षीय विवाहिता निरमा कुमारी की ससुराल वालों ने शनिवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर में ही छोड़ फरार हो गये. वहीं आरोपितों ने मृतका की तीन वर्षीय बच्ची को गांव में ही छोड़ दिया. बाद में घटना की सूचना पर धनरूआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर थाने ले आयी. जानकारी के बाद एसएफएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गयी. इस संबंध में मृतका के पिता ने उसके पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिली जानकारी के मुताबिक जहानाबाद जिले के टेहटा थाना के सेरथुआ गांव निवासी राम भगवान प्रसाद की पुत्री निरमा कुमारी की शादी 2019 में धनरूआ थाने के किस्तिपुर गांव निवासी रजनीश कुमार के साथ हुई थी. बाद में उसके ससुराल वाले उस पर मायके से दहेज के रूप में अतिरिक्त पैसे दिलाने का दबाव बनाने लगे थे. आरोप है कि शनिवार की रात आरोपितों ने उसे कमरे में ले जाकर उसका गला घोंट दिया. घटना के बाद सभी शव को छोड़ फरार हो गये और मृतका की बच्ची को गांव में छोड़ दिया. इधर इस बाबत थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मृतका के पिता ने इस संबंध में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन