पटना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप, पति समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हुई हत्या, शव को जलाने का आरोप

मनेर। थाना में भीड़

मनेर में दहेज प्रताड़ना के चलते एक विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मायके पक्ष ने पति, सास-ससुर समेत कई लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

मनेर थाना क्षेत्र के भवानी टोला गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जला देने का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष ने थाने में मामला दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता सारण जिले के कोपा गांव निवासी अमरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

शादी के बाद से दहेज की मांग और प्रताड़ना का आरोप

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में उनकी बेटी आरती कुमारी की शादी भवानी टोला निवासी हरे कृष्णा सिंह के पुत्र अभय सिंह से हुई थी. शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग बाइक और डेढ़ लाख रुपये की मांग को लेकर आरती को प्रताड़ित करते थे. इस विवाद को लेकर पहले परिवार के स्तर पर समझौता भी कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही.

बेटी की मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन

अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात उन्हें बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली. जब वे ससुराल पहुंचे तो आरती का कहीं पता नहीं चला. गांव के लोगों से जानकारी मिली कि उसकी मौत हो चुकी है. उनका आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया.

पति, सास-ससुर समेत कई लोगों पर दर्ज कराया केस

मायके पक्ष ने इस मामले में पति, सास, ससुर समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन