बांग्लादेश की कई कंपनियां बिहार में तलाश रहीं संभावना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2024 12:30 AM
बांग्लादेश का राजनीतिक संकट बिहार के टेक्सटाइल सेक्टर के लिए वरदान बन सकता है. इसकी आहट आनी शुरू हो गयी है.
लंबा खींचा बांग्लादेश संकट, तो बिहार के टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगा बूस्टर डोज
–
संवाददाता,पटना
बांग्लादेश का राजनीतिक संकट बिहार के टेक्सटाइल सेक्टर के लिए वरदान बन सकता है. इसकी आहट आनी शुरू हो गयी है. बांग्लादेश के टेक्सटाइल सेक्टर के कुछ बड़े खिलाड़ी बिहार में अपने लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं. यह देखते हुए कि गारमेंट क्षेत्र के कुशल श्रमिकों की एक बड़ी संख्या बिहार में पहले से मौजूद है. सूत्र बता रहे हैं कि अगर बांग्लादेश का संकट लंबा खींचा, तो बिहार की संभावनाएं हकीकत में बदल सकती हैं.
टेक्सटाइल क्षेत्र के आधिकारिक जानकारों के अनुसार बांग्लादेश के गारमेंट उत्पादक, जिनका भारत से सीधा संवाद है, वह इस संकट के दौर में वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं. वह गारमेंट की अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं. अगर बांग्लादेश के हालात खराब रहे, तो वह सस्ते श्रम की चाह में बिहार में यूनिट लगा सकते हैं या यहां की यूनिट को काम दे सकते हैं.बिहार भारत का उभरता नया टेक्सटाइल हब
बेशक देश में टेक्सटाइल के बड़े हब के रूप में तिरुपुर ,नोएडा, इंदौर और कोलकाता पहले से स्थापित हैं, लेकिन बिहार ने अपने सस्ते कुशल श्रमिकों की दम पर इस क्षेत्र में दखल दे दिया है. बड़े ब्रांड यहां काम शुरू कर चुके हैं. कुछ कंपनियां आने वाली हैं. विभागीय जानकारों के अनुसार राज्य में 30 औद्योगिक यूनिट वस्त्र उत्पादन में लगी हैं. इसमें 400 करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है. इसके अलावा करीब दर्जनभर और यूनिट ऐसी हैं, जो एसआइपीबी में रजिस्टर्ड नहीं हैं. वर्ष 2022 की टेक्सटाइल पॉलिसी के आने के बाद बिहार में 88 निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं, जो पहले क्लियरेंस ले चुके हैं. दूसरे चरण की स्टेज पूरी कर चुके . इनमें 482 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है. वर्ष 2016 की औद्योगिक पॉलिसी 42 यूनिटों ने बिहार में निवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. साफ है कि बिहार में टेक्सटाइल क्षेत्र में लंबी छलांग मारने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










