माले ने फिर उठाया विशेष राज्य के दर्जे का सवाल

Updated:
विज्ञापन
माले ने फिर उठाया विशेष राज्य के दर्जे का सवाल

भाकपा माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के मौके पर राज्य की जनता की ओर से एक खुली चिट्ठी जारी की है, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

पटना. भाकपा माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के मौके पर राज्य की जनता की ओर से एक खुली चिट्ठी जारी की है, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम बार-बार बिहार आते हैं, लेकिन राज्य की जनता की प्रमुख मांग विशेष राज्य के दर्जे पर कोई चर्चा नहीं करते हैं.उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने कुर्सी के लिए अपने वादों को भुला दिया है, लेकिन जनता इस मांग को नहीं भूली है. विशेष राज्य का दर्जा बिहार का सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा है, क्योंकि राज्य के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है. पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा न देने के निर्णय पर भी उन्होंने सवाल उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन