बीएसएनएल एक्सचेंज रूम में लगी भीषण आग, पैनल का कनेक्शन जल कर राख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jan 2025 12:47 AM
शुक्रवार की शाम बिहटा के डोमनिया पुल स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय में भीषण आग लग गयी.
बिहटा. शुक्रवार की शाम बिहटा के डोमनिया पुल स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय में भीषण आग लग गयी. इसमें एक्सचेंज का सारा इलेक्ट्रॉनिक पैनल का कनेक्शन जल कर राख हो गया. आग लगने से बिहटा आसपास का पूरा नेटवर्क व सर्वर डाउन हो गया है. आग लगने के बाद एक्सचेंज परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. अग्निशमन विभाग की तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
मौके पर मौजूद बीएसएनएल के एमएसओ अभिषेक आनंद ने बताया कि सर्वर रूम में फाइबर केबल के साथ नेटवर्क का इलेक्ट्रॉनिक पैनल चलता है, जिसके लिए एसी वगैरह चलती है. आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. इससे बिहटा आसपास का पूरा सर्वर डाउन हो गया है. अधिकारियों द्वारा जांच के बाद आग लगने का कारण पता चलेगा. वहीं अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहम्मद सद्दाम अंसारी ने बताया कि दो बड़ी गाड़ी और एक छोटी दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची थी. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग में जले सामानों का आकलन अभी नहीं किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










