अब तक 8.5 हजार जगहों पर आयोजित हुआ महिला संवाद

Updated:
विज्ञापन
अब तक 8.5 हजार जगहों पर आयोजित हुआ महिला संवाद

राज्य में 18 अप्रैल से आयोजित महिला संवाद अब तक 8.5 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में 18 अप्रैल से आयोजित महिला संवाद अब तक 8.5 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है. बिहार के सभी 534 प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. दो पालियों में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. उनसे उनके गांव और मुहल्लों की समस्याएं जानी जा रही हैं. इस कड़ी में पटना जिले के संपतचक प्रखंड में आयोजित महिला संवाद में महिलाओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी. कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उनका व्यक्तित्व समृद्ध होगा. सहरसा में महिलाओं ने नाली, सड़कें, सामुदायिक शौचालय, विधवा पेंशन में वृद्धि, राशन की दुकानों की स्थापना और दिव्यांग भत्ते जैसी सुविधाओं की मांग की. नौहट्टा प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नौहट्टा पूर्वी पंचायत में स्नातक स्तरीय कॉलेज की स्थापना की मांग की. इस दौरान सरकार की मुख्यमंत्री महिला उद्यमी, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सिविल सेवा प्रोत्साहन, सतत् जीविकोपार्जन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन