ePaper

कैंपस : अंग्रेजी, एमए और वोकेशनल कोर्स की लिस्ट जारी

Updated at : 13 Jun 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : अंग्रेजी, एमए और वोकेशनल कोर्स की लिस्ट जारी

पटना वीमेंस कॉलेज में नये सत्र को लेकर नामांकन शुरू हो चुका है. इसके दूसरे दिन बीएससी की छात्राओं का नामांकन लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में नये सत्र को लेकर नामांकन शुरू हो चुका है. इसके दूसरे दिन बीएससी की छात्राओं का नामांकन लिया है. इसमें 50 प्रतिशत छात्राओं का नामांकन हो पाया है. बढ़ती गर्मी की वजह से छात्राओं के नामांकन लेने की प्रक्रिया गुरुवार को धीमी रही. वहीं कॉलेज की वेबसाइट पर पहले दिन हुए नामांकन के बाद बची हुई सीटों के लिए दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी कर दी है. वोकेशनल कोर्स के तहत आने वाले बीबीए में 125, बीसीए 110 और एमबायो में 33 छात्राओं का चयन किया गया है. इन सभी चयनित छात्राओं को 14 जून को अपना नामांकन लेना होगा. इसके साथ ही 10 जून को हुए एमए अंग्रेजी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएमसी जूलॉजी का वाइवा लिया गया. अब इसमें चयनित छात्राओं की लिस्ट जारी कर दी गयी है. सभी चयनित छात्राओं को 19 जून को अपना नामांकन ले लेना होगा. इसके साथ ही बीए अंग्रेजी ऑनर्स के लिए आयोजित प्रोफिशियंसी टेस्ट के बाद गुरुवार को चयनित छात्राओं की सूची जारी हो गयी है. छात्राएं 15 जून को अपना नामांकन लेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन