हत्या के मामले में एक आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 May 2024 12:41 AM
दानापुर. व्यवहार न्यायालय के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पांच श्रीप्रकाश की कोर्ट ने हत्या के मामले में आरोपी पप्पू सिंह को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास व 20 हजार का आर्थिक दंड की सजा सुनायी है.
दानापुर. व्यवहार न्यायालय के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पांच श्रीप्रकाश की कोर्ट ने हत्या के मामले में आरोपी पप्पू सिंह को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास व 20 हजार का आर्थिक दंड की सजा सुनायी है. प्रभारी एपीपी रामकेश्वर प्रसाद ने बताया कि नौबतपुर छोटी टगरैला निवासी व मृतक की मां बृजमणि देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि 19 फरवरी 20 को देर रात मेरा पुत्र रूपेश कुमार अपने रिश्तेदार दीपक बेनीबिगहा बिक्रम निवासी के साथ छत पर सोया था. जहां पप्पू सिंह ने मेरे पुत्र रूपेश को गोली मार दी और उसके साथ सोये दीपक ने भी एक गोली मार कर हत्या कर दोनों फरार हो गये थे. उन्होंने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर मेरे पुत्र की हत्या की गयी थी. एपीपी ने बताया कि न्यायाधीश ने सुनवाई करते हुए गवाह व साक्ष्य के आधार पर एक आरोपी पप्पू सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास व 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनायी है. साथ ही धारा 27 आर्म्स एक्ट के तहत पांच वर्ष की सश्रम कारावास व 50 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनायी है. जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग होने के कारण कोर्ट में मामला लंबित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










