सांगठनिक मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है नेतृत्व : अल्लावरू

Updated:
विज्ञापन
सांगठनिक मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है नेतृत्व : अल्लावरू

विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस नेतृत्व जुट गया है. कांग्रेस की सांगठनिक मजबूती के लिए सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रमुख बैठकों का दौर चला.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस नेतृत्व जुट गया है. कांग्रेस की सांगठनिक मजबूती के लिए सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रमुख बैठकों का दौर चला. इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, विधान पार्षदों, पूर्व विधायक व विधान पार्षदों के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बैठक की. उनके सुझाव भी आमंत्रित किये. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला और प्रदेश कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जायेगी. मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सभी कांग्रेसजन मिलकर पार्टी के मजबूती के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं. बैठक में डाॅ शकील अहमद खान, सुशील कुमार पासी, प्रेमचंद्र मिश्रा, राजेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन