Land For Job Scam: सीबीआई ने 30 लोक सेवकों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, लालू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Land For Job Scam: सीबीआई ने 30 लोक सेवकों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, लालू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

**EDS: BEST QUALITY AVAILABLE**Patna: RJD chief Lalu Prasad Yadav arrives at the Enforcement Directorate (ED) office for questioning in the land-for-jobs case, in Patna, Monday, Jan. 29, 2024. (PTI Photo)(PTI01_29_2024_000034B)

Land For Job Scam: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को 30 लोक सेवकों के खिलाफ चार्जशीट (अभियोजन स्वीकृति) दायर की. एक लोक सेवक के खिलाफ चार्जशीट का इंतजार है.

विज्ञापन

Land For Job Scam: पटना. लैंड फॉर जॉब यानी नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को 30 लोक सेवकों के खिलाफ चार्जशीट (अभियोजन स्वीकृति) दायर की. एक लोक सेवक के खिलाफ चार्जशीट का इंतजार है. सीबीआई ने अन्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी प्राप्त करने के लिए कोर्ट से 15 दिन और मांगे थे. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई से कहा था कि आरोपियों के लिए मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं.

लालू यादव के खिलाफ मिल चुकी है मंजूरी

इस मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी सीबीआई पहले ही दाखिल कर चुकी है. सीबीआई की ओर से दी गई फाइनल चार्जशीट पर गृह मंत्रालय ने राजद के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी थी. सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को इस बारे में जानकारी भी दे दी है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन