Tejpratap Yadav: तेजप्रताप यादव की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचकर लालू के बेटे ने कराया इलाज
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Dec 2025 2:45 PM
तेज प्रताप यादव की फाइल फोटो
Tejpratap Yadav: पटना में बुधवार सुबह तेजप्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई. पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज कराया गया.
Tejpratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव की तबीयत बुधवार सुबह अचानक बिगड़ गई. पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया.
बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव सुबह करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचे. इसके बाद करीब दो घंटे तक उनकी जांच चली. डॉक्टरों ने पेट से संबंधित सभी जरूरी जांच कराईं, जिसमें अल्ट्रासाउंड भी शामिल है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट सामान्य आई है और फिलहाल किसी गंभीर परेशानी की बात सामने नहीं आई है.
डॉक्टरों ने तेजप्रताप को दी खान-पान को लेकर सलाह
तेजप्रताप यादव का चेकअप डॉक्टर मराची रंजन ने किया, जबकि अल्ट्रासाउंड डॉक्टर पीयूष द्वारा किया गया. डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाएं दी हैं और साथ ही खान-पान को लेकर परहेज करने की सलाह भी दी है. चिकित्सकों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति स्थिर है.
तेजप्रताप मंगलवार रात भी गए थे अस्पताल
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार रात भी तेजप्रताप यादव मेडिवर्सल हॉस्पिटल पहुंचे थे, हालांकि उस समय वे खुद मरीज नहीं थे, बल्कि किसी अन्य मरीज को देखने गए थे. बुधवार को जब वे अस्पताल से बाहर निकले तो उनके कंधे पर ऊनी चादर और सिर पर मोटा मफलर बंधा हुआ था, जिससे ठंड और कमजोरी के संकेत साफ दिखे.
तेजप्रताप यादव ने क्या कहा?
इलाज के बाद अस्पताल से बाहर निकलते हुए तेजप्रताप यादव ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की. उन्होंने कहा कि अब वे बेहतर महसूस कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने नए साल 2026 के लिए सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं. तेजप्रताप ने अपने भाई तेजस्वी यादव, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ बिहारवासियों के लिए भी नए साल के अच्छे रहने की कामना की.
फिलहाल डॉक्टरों की सलाह के अनुसार तेजप्रताप यादव को आराम करने और नियमित दवा लेने को कहा गया है. उनकी तबीयत को लेकर समर्थकों में चिंता जरूर दिखी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है.
Also Read: Bihar News: चिराग के जीजा लापता! सांसद अरुण भारती को लेकर जमुई में लगा ऐसा पोस्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










