राजद कार्यालय में मनायी गयी वीर कुंवर सिंह की जयंती

Updated:
विज्ञापन
राजद कार्यालय में मनायी गयी वीर कुंवर सिंह की जयंती

राजद के राज्य कार्यालय में 1857 स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी.

विज्ञापन

पटना. राजद के राज्य कार्यालय में 1857 स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. राजद नेताओं ने इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह को याद कर हम अपने पूर्वजों की कुर्बानी को याद करते हैं. देश की आजादी के लिए जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगायी उसमें एक बड़ा नाम बाबू वीर कुंवर सिंह का रहा है इस अवसर पर पूर्व सांसद विजय कृष्ण, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, विधायक अंजार नईमी, सैयद रुकनुद्दीन अहमद, प्रदेश महासचिव डॉक्टर कुमार राहुल सिंह, प्रमोद कुमार राम, फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा,बल्ली यादव,निराला यादव, निर्भय कुमार आंबेडकर,डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, भाई अरुण कुमार, संजय यादव, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान,अरुण कुमार यादव, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह सरदार रणजीत सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, अर्चना यादव, मनोज कुमार यादव,चंदेश्वर प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन