पटना-दानापुर जंक्शन से चलेंगी आठ जोड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें, जानें सफर से पहले टाइम-टेबल

Updated:
विज्ञापन
Railways News

Railways News

Kumbh Mela Special Train: पटना-दानापुर जंक्शन समेत जोन के अलग-अलग मंडलों के स्टेशनों से आठ जोड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी. आइए जानते है कि कौनी सी ट्रेन कब चलेंगी.

विज्ञापन

Kumbh Mela Special Train: पटना से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से आठ जोड़ी और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. ये ट्रेनें पटना जंक्शन के अलावा जोन के अलग-अलग मंडलों के स्टेशनों से चलेंगी. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी.

कौनी सी ट्रेन कब चलेंगी

  • 04494 आनंद विहार-पटना कुंभ मेला स्पेशल : 06 फरवरी को आनंद विहार से 23:55 बजे खुलकर अगले दिन 10:30 बजे प्रयागराज रुकते हुए 18:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में 04493 पटना-आनंद विहार कुंभ मेला स्पेशल 07 फरवरी को पटना जंक्शन से 20:00 बजे खुल कर अगले दिन 02:10 बजे प्रयागराज रुकते हुए अगले दिन 14:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
  • 01201 नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल : 05 फरवरी को नागपुर से 12:00 बजे खुल कर अगले दिन 05.10 बजे प्रयागराज छिवकी रुकते हुए 11:50 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 01202 दानापुर-नागपुर कुंभ मेला स्पेशल 06 फरवरी को दानापुर से 14:30 बजे खुल कर 21:25 बजे प्रयागराज छिवकी रुकते हुए अगले दिन 11:40 बजे नागपुर पहुंचेगी.
  • 01203 नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल : 08 फरवरी को नागपुर से 15:00 बजे खुल कर अगले दिन 06:20 बजे प्रयागराज छिवकी रुकते हुए 13:00 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 01204 दानापुर-नागपुर कुंभ मेला स्पेशल 09 फरवरी को दानापुर से 14:30 बजे खुल कर 21.25 बजे प्रयागराज छिवकी रुकते हुए अगले दिन 11:40 बजे नागपुर पहुंचेगी.
  • 05614 गुवाहाटी-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल : 05 फरवरी को गुवाहाटी से 09:30 बजे खुल कर अगले दिन 12.45 बजे प्रयागराज रुकते हुए 19.00 बजे टुंडला पहुंचेगी. वापसी में 05613 टुंडला-गुवाहाटी कुंभ मेला स्पेशल 09 फरवरी को टुंडला से 21:40 बजे खुलकर अगले दिन 06.25 बजे प्रयागराज रुकते हुए 11 फरवरी को 12:10 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी.
  • 05715 टुंडला-कटिहार कुंभ मेला स्पेशल : 06 फरवरी को टुंडला से 21:40 बजे खुल कर अगले दिन 06:25 बजे प्रयागराज रुकते हुए 07 फरवरी को 22:30 बजे कटिहार पहुंचेगी. वापसी में 05716 कटिहार-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 08 फरवरी को कटिहार से 22:00 बजे खुल कर अगले दिन 12.45 बजे प्रयागराज रुकते हुए 19:00 बजे टुंडला पहुंचेगी.

Also Read: Bihar Crime: संबंध नहीं बनने पर देता था वीडियो वायरल करने की धमकी, प्रेमी से परेशान विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन