रिंग रोड निर्माण की देखरेख का जिम्मा ऑथोरिटी इंजीनियर को

Updated:
विज्ञापन
रिंग रोड निर्माण की देखरेख का जिम्मा ऑथोरिटी इंजीनियर को

कन्हौली से शेरपुर एनएच-131जी सिक्सलेन पटना रिंग रोड के निर्माण और रखरखाव की देखरेख की जिम्मेदारी सात साल के लिए ऑथोरिटी इंजीनियर को दी जायेगी.

विज्ञापन

कन्हौली से शेरपुर एनएच-131जी

संवाददाता,पटना

कन्हौली से शेरपुर एनएच-131जी सिक्सलेन पटना रिंग रोड के निर्माण और रखरखाव की देखरेख की जिम्मेदारी सात साल के लिए ऑथोरिटी इंजीनियर को दी जायेगी. ऑथोरिटी इंजीनियर की सेवा लेने के लिए उनकी बहाली टेंडर के माध्यम से की जायेगी. इसके लिए एनएचएआइ ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल इस सड़क के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. इस सड़क के बनने से पटना और आसपास के जिलों में ट्रैफिक का लोड कम होगा. सूत्रों के अनुसार सिक्सलेन पटना रिंग रोड हाइवे एनएच-131जी का कन्हौली से शेरपुर तक करीब 8.480 किमी लंबाई में निर्माण किया जायेगा. यह पूरी तरह ग्रीनफील्ड सड़क होगी. यह सड़क बिहटा-दानापुर एलिवेटेड कॉरिडोर को कनेक्टिविटी देगी. इससे पटना शहर और दूसरी तरफ बिहटा एयरपोर्ट आने-जाने में सुविधा होगी. दरअसल यह सड़क प्रस्तावित रिंग रोड का पहला चरण है. सूत्रों के अनुसार इससे पहले प्रस्तावित रिंग रोड के एलाइनमेंट को करीब 137.5 किमी लंबाई में सरकार से मंजूरी मिल चुकी है. यह पूरा रिंग रोड राज्य और केंद्र सरकार की साझा परियोजना है. इस पूरी रिंग रोड की अनुमानित लागत करीब 1500 करोड़ रुपये है और इसके अलाइनमेंट में गंगा नदी पर दो पुल का निर्माण शामिल है. इस रिंग के निर्माण के दौरान गंडक नदी के बगल में एक नया पुल बनाने की योजना है. इसके निर्माण से भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, बक्सर, कैमूर और जमुई आने-जाने वालों को पटना शहर से अंदर से जाने की जरूरत नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन