ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार में शुक्रवार को होगी भारी बारिश, इन 15 जिलों में गिर सकता है ठनका

Updated at : 05 Sep 2024 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast | PTI

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने वेस्ट चंपारण और ईस्ट चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 24 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जना अलर्ट भी जारी किया गया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : पटना. बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश के आसार दिख रहे हैं. मौसम विभाग के ओर से बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कल और आज हुई बारिश से राजधानी पटना के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. वहीं, मौसम काफी सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने पटना में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने के साथ बिहार के तीन जिलों में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश, वज्रपात और मेघगर्जना का अलर्ट जारी किया है. बारिश के कारण बिहार के 25 जिलों के तापमान में काफी गिरावट रहेगी. गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.

24 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जना का अलर्ट

बिहार में अभी छिटपुट और सामान्य बारिश के आसार है. वैसे शुक्रवार को चंपारण के कुछ इलाकों में भारी बारिश का आसार भी मौसम विभाग की ओर से जताया गया है. मौसम विभाग ने वेस्ट चंपारण और ईस्ट चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 24 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जना अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, वैशाली ,समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा ,पूर्णिया, सुपौल, कटिहार ,भागलपुर, मुंगेर, बांका, सिवान, गोपालगंज, सारण समेत कई जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का शेड्यूल जारी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत

तापमान में गिरावट से सुहाना हुआ मौसम

पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस जबकि, 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार राजधान में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 41 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई. सीतामढ़ी के बोखरा में 78.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. फिलहाल बिहार में सामान्य से 27% कम 588 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. पटना में पिछले 24 घंटे में 16.1 एमएम बारिश दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन