ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार में गिरने लगा पारा, कल घने कोहरे से बढ़ेगी ठंड, इस तारीख से पड़ेगी कंबल-रजाई की जरूरत

Updated at : 15 Oct 2024 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: बिहार में गिरने लगा पारा, कल घने कोहरे से बढ़ेगी ठंड, इस तारीख से पड़ेगी कंबल-रजाई की जरूरत

Patna: Youngsters run on a foggy and cold winter day, at Gandhi Maidan in Patna, Sunday morning, Jan. 7, 2024. (PTI Photo)(PTI01_07_2024_000024B)

Kal Ka Mausam: अरब सागर में हो रही मौसमी हलचलों के कारण बुधवार को बिहार के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके कारण आने वाले दिनों में बढ़ने से ठंड में भी बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में अब ठंड की शुरुआत हो चुकी है. बुधवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में पछुआ हवा का असर देखने को मिलेगा. इसके चलते सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होगी. मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में हो रही मौसमी हलचलों के कारण बुधवार को बिहार के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके कारण आने वाले दिनों में बढ़ने से ठंड में भी बढ़ोतरी होगी. फिलहाल, बिहार के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में 20 अक्टूबर के आसपास लोगों को कंबल-रजाई की जरूरत पड़ने लगेगी.

तापमान में गिरावट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से बिहार में पछुआ हवा चलने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ेगी. आसमान साफ रहने पर ठंड का एहसास और भी तेज होगा. पटना में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से लगभग ढाई डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, अभी दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. अगले 120 घंटों तक रात का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. इस दौरान कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है.

Also Read: Navratri: सनातन धर्म के साक्त परंपरा में बलि का है खास महत्व, अनुष्ठान से पहले रखें इन बातों का ध्यान

20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 20 अक्टूबर के बाद बिहार के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है. फिलहाल, राज्य का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने इस साल दिसंबर तक ठंड का अनुमान लगाते हुए कहा है कि बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कारण पश्चिमी विक्षोभ होते हैं. पिछले वर्ष दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुए थे, इसलिए दिसंबर तक कोई खास सर्दी नहीं पड़ी थी. ऐसा पिछले दो वर्षों से देखा जा रहा है. इस बार भी मौसम विज्ञानियों की नजर पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वानुमान पर टिकी है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन