एआई समिट विरोध प्रदर्शन मामला: पुलिस ने ग्वालियर से 3 को दबोचा, अब तक 7 लोग गिरफ्तार
विरोध प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता, फोटो एक्स
AI Summit Protest: एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलैश प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
Table of Contents
AI Summit Protest: एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं (आईवाईसी) ने शर्टलैश प्रदर्शन किया था. जिसके बाद यूथ कांग्रेस पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार कार्यकर्ताओं पर शत्रुता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देने का आरोप लगाए हैं.
गिरफ्तार लोगों की हुई पहचान
पुलिस ने जितेंद्र यादव, राज गुर्जर और अजय कुमार नामक आरोपियों को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से आईवाईसी की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव रितिक उर्फ मोंटी शुक्ला को भी हिरासत में लिया है, जबकि आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु चिब से भी पूछताछ की जा रही है.
भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 197 के तहत शिकायत दर्ज
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने में हानिकारक कार्य करना) तथा 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप और बयान) के अलावा कई और धाराएं जोड़ी हैं. इन धाराओं के तहत तीन साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं.
20 फरवरी को यूथ कांग्रेस ने भारत मंडपम में किया था प्रदर्शन
शुक्रवार 20 फरवरी को भारत मंडपम में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान एक प्रदर्शनी हॉल में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कमीज उतारकर विरोध प्रदर्शन किया था. वे ऐसी टी-शर्ट लेकर घूम रहे थे, जिनपर सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे छपे थे. इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें वहां से हटा दिया गया था.
यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर राजनीति तेज
इस मुद्दे ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया. बीजेपी ने इसे वैश्विक मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का एक शर्मनाक कृत्य बताया, जबकि भारतीय युवा कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के उद्देश्य से किया गया शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताकर इसका बचाव किया. कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है, तो विपक्षी पार्टियों ने प्रदर्शन को देश का अपमान बताया है. हालांकि प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार पर भी हमला बोला है. इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है.
ये भी पढ़ें: कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा, AI समिट में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन नेपाल मॉडल से प्रेरित
मेरठ में बोले पीएम मोदी– कांग्रेस ने AI समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर किया राहुल गांधी का विरोध, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










