Kal Ka Mausam: 23 अगस्त को बिहार के इन 9 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Aug 2025 1:32 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Kal Ka Mausam: बिहार के 9 जिलों में 23 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अगस्त को इन जिलों में बादल गरजने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मानसून ट्रफ लाइन के बिहार से गुजरने के कारण बारिश की स्थिति फिलहाल राज्य में बनी रहेगी.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: बिहार में मानसून इन दिनों एक्टिव है. इसी क्रम में 23 अगस्त को बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो, कल रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, पटना, गया और जमुई में भारी बारिश के साथ बादल गरजने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

इस दौरान कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और खासकर किसानों को सावधान रहने की अपील की गई है. इसके अलावा बिहार के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

4-5 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून

मौसम विभाग की माने तो, अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में मानसून एक्टिव रहेगा. इसकी वजह यह बताई गई है कि बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर हवा चल रही है, जो बिहार की ओर बढ़ रही है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों से गुजर रही है, जिसके कारण सक्रियता बनी रहेगी.

सामान्य से कम हुई बारिश

बिहार में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बावजूद कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. दरअसल, सामान्य तौर पर 690.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 507.7 एमएम बारिश हुई है. आंकड़े के मुताबिक अब तक 27 प्रतिशत कम बारिश हुई. हालांकि, एक बार फिर मानसून एक्टिव होने से आंकड़े में बढ़ोतरी की संभावना है.

तापमान में कमी होने का पूर्वानुमान

बिहार में मानसून की सक्रियता को देखते हुए राज्य के तापमान में कमी होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही अनुमान जताया गया है कि लगभग सभी जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है.

Also Read: Raid In Bihar: भागलपुर में सब रजिस्ट्रार के ठिकाने पर ईओयू की रेड, करोड़ों की काली कमाई का भंडाफोड़

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन