Kal Ka Mausam: बिहार के 13 जिलों में 7 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Aug 2025 1:13 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Kal Ka Mausam: बिहार के जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. इस बीच पटना मौसम विभाग की ओर से 7 अगस्त को उत्तर बिहार के 13 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बादल गरजने और ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है. इस बीच 7 अगस्त को उत्तर बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान पटना मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. इन 13 जिलों में भयंकर बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इसके साथ ही बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

इन 13 जिलों में होगी भयंकर बारिश…

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार के 13 जिलों में सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, बांका, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल है. इन सभी जिलों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. खासकर किसानों को बारिश के दौरान खुले में नहीं रहने की सलाह दी गई है.

इस वजह से बिगड़ा रहेगा मौसम…

मौसम विभाग की माने तो, बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. 8 अगस्त के आस-पास दक्षिणी बांग्लादेश और आस-पास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य भाग के अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी भाग के कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावना है.

बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान

बिहार के जिलों में तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान में अगले 3-4 दिनों में इसमें कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

बिहार की नदियां उफनाई

बिहार में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा, गंडक, कोसी, सोन, बागमती के साथ राज्य की कई नदियां उफनाई हुई है. कई इलाकों में पानी घुसने के कारण स्थिति भयावह बन जा रही है. लोगों को उनका खुद का घर छोड़ने का खतरा सता रहा है.

Also Read: Bihar Agriculture News: इस जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खेतों में अब नहीं झेलनी पड़ेगी पानी की कमी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन