बिहार में बदले मौसम का दिखेगा असर, शुक्रवार से बढ़ेगा तापमान पर नहीं होगी अभी ठंड की विदाई

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Weather Temperature

ठंड के मौसम में बढ़ी गर्मी

Kal Ka Mausam: अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी. करीब तीन डिग्री तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. शुक्रवार को उत्तर बिहार के कई जिलों में आसमान प्रायः साफ व मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार के मौसम में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. शुक्रवार से बदले मौसम का असर दिखने लगेगा. अगले तीन से चार दिनों में बिहार में गर्मी बढ़ने जा रही है. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. बताया गया है कि अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी. करीब तीन डिग्री तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. शुक्रवार को उत्तर बिहार के कई जिलों में आसमान प्रायः साफ व मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के समय मध्यम से घना कुहासा छा सकता है.

शुक्रवार को तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

शुक्रवार को बिहार का औसतन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. साथ ही धीमी गति से पछुआ हवा चलेगी. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत व दोपहर में 65 से 75 प्रतिशत रहने की संभावना है. वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होगा. तापमान में बढ़ोतरी होगी.

दक्षिण बिहार में रहेगी कोहरे की मार

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार के अधिकतर हिस्सों में दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी रहेगा. विभाग के अनुसार, पछुआ हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. मौसम विभाग ने सहरसा, मधेपुरा सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार में घना कुहासा छाए रहने की संभावना जताई है. विभाग ने मौसम को देखते हुए जनता से अनुरोध किया है कि वाहन चलाते समय सतर्क तथा सावधान रहे. घने कोहरे के कारण दृश्यता सीमित होने से वाहन परिचालन प्रभावित हो सकता है.

अभी नहीं पड़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सर्दी के शुरुआती महीनों यानी नवंबर से दिसंबर के बीच जितनी ठंड पड़नी चाहिए थी, उतनी नहीं पड़ सकी. जनवरी के शुरुआती दिनों में ठंड देखने को मिली, लेकिन महीना खत्म होते होते तापमान फिर से सामान्य से ऊपर चला गया है. इस बार बिहार में ठंड की शुरुआत देरी से हुई है. इसी वजह से उम्मीद की जा रही है. इसकी विदाई भी देरी से ही होगी. इसीलिए एक या दो फरवरी से पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने पर तराई वाले क्षेत्र में बहुत घना कोहरा, जबकि पटना समेत अन्य जिलों में हल्के कोहरे के साथ पछुआ हवा के कारण ठंड में वृद्धि की संभावना है.

Bihar Weather: बिहार में ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन