ePaper

Bihar Weather: बिहार में ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

Updated at : 29 Jan 2025 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather

Bihar Weather: बुधवार से अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. इस कारण बुधवार की रात से ठंड में कमी आने के आसार है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार के पटना समेत कई जिलों में ठंड का असर कम हुआ है. दोपहर के वक्त धूप निकलने की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. हालांकि, सुबह के वक्त कोहरे का असर अब भी नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पटना सहित पूरे बिहार में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और उत्तर-पूर्व सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है.

बिहार में अब रात में बढ़ेगी गर्मी

बुधवार से अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. इस कारण बुधवार की रात से ठंड में कमी आने के आसार है. मंगलवार को पटना सहित प्रदेश के 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 26 शहरों के अधिकतम में बढ़ोतरी हुई. पूर्णिया में अति घना कोहरा छाया रहा. बिहार का सबसे ठंडा शहर 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास का डेहरी और सबसे गर्म शहर 25.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा.

पटना के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई. हालांकि सूबे के ज्यादातर शहरों में दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली. बिहार के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट और अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई. राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट और अधिकतम में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई.

Also Read: बिहार के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बुधवार को कोहरे की चादर से फिर ढक जाएंगे इतने शहर

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन