बिहार के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बुधवार को कोहरे की चादर से फिर ढक जाएंगे इतने शहर

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather

Bihar Weather: मौसम विभाग ने 22 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार के बदलाव नहीं होंगे, लेकिन अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एक बार फिर से घने स्तर का कोहरा छानेवाला है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बिहार के कई शहरों को कोहरा अपने चपेट में लेने वाली है. साथ ही पछुआ हवा का बहाव भी अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी. इस हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ का असर भी रहेगा. इस वजह से मौसम में बदलाव की स्थिति बन रही है. मौसम विभाग ने 22 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार के बदलाव नहीं होंगे, लेकिन अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो पश्चिमी विक्षोभ का असर

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार जनवरी के अंतिम दिनों और फरवरी के शुरुआती दिनों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा. दिन में धूप देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पछुआ हवा तापमान के मीटर को ऊपर नीचे करते रहेगी. वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित करने की सम्भावना है. पहला 29 जनवरी को जबकि दूसरा 01 फरवरी से एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है.

फिलहाल धूप से दोपहर में मिलेगी थोड़ी राहत

फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. दिन में धूप खिली रहेगी. इस वजह से अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. सुबह के समय हिमालय के तराई वाले जिलों में घना कुहासा, जबकि शेष जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के कुहासे का पूर्वानुमान है. रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में घना कोहरा छाए रह सकते हैं. शेष जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा देखा जा सकता है.

Also Read : Kal Ka Mausam: बिहार के मौसम पर शनि रहेगा भारी, उत्तर में पछुआ हवा तो दक्षिण में कोहरा ढायेगा कहर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन