एमडीए अभियान में कैमूर जिला अव्वल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 12:21 AM
राज्य के 24 जिलों में 10 फरवरी से चल रहे एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान में ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन टीम आमलोगों के घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिला रही है.
संवाददाता, पटना
राज्य के 24 जिलों में 10 फरवरी से चल रहे एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान में ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन टीम आमलोगों के घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिला रही है. शनिवार सुबह तक 84 % दवा सेवन के साथ कैमूर जिला प्रथम स्थान पर है. वहां करीब 13.97 लाख लक्षित आबादी में से 11.70 लाख लोगों को दवा खिलायी जा चुकी है. 83 % दवा सेवन के साथ अरवल और खगड़िया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. अभी तक 67 % लोगों को दवा खिलायी जा चुकी है. राज्य स्वास्थ्य समिति में विशेष फाइलेरिया कॉल सेंटर में सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है. एमडीए अभियान में दवा सेवन करने वाले टॉप पांच जिलों में कैमूर-84%, अरवल और खगड़िया- 83%, शेखपुरा-81% और जमुई-78% दवा सेवन के साथ पांचवें स्थान पर है. अन्य जिलों में भी शतप्रतिशत लक्षित आबादी को दवा सेवन के लिए लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है. डॉ अनुज सिंह रावत, राज्य फाइलेरिया सलाहकार ने बताया कि अभी तक दवा नहीं खाने वाले लोगों को जिले में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित अन्य विभागों के सहयोग से बीमारी की गंभीरता समझायी जाती है. डॉ रावत ने लोगों से अपील की है कि सभी योग्य व्यक्ति एमडीए अभियान के दौरान दवा का सेवन जरूर करें क्योंकि यह उनके हित में है. 2027 तक फाइलेरियामुक्त बिहार का स्वप्न साकार करने के लिए लक्षित आबादी का शत प्रतिशत दवा सेवन करना जरूरी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










