JP Ganga Path: सीएम नीतीश ने गंगा नदी का उफान देखते ही अधिकारियों को दिया आदेश, 6 लेन पुल का भी लिया जायजा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Jul 2025 1:45 PM
Nitish Kumar
JP Ganga Path: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुल फॉर्म में हैं. इस बीच उन्होंने जेपी गंगा पथ पहुंचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखा और अधिकारियों को आदेश भी दिया. इस दौरान उन्होंने जेपी सेतु के समानांतर बनाये जा रहे नये 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया.
JP Ganga Path: बिहार में लगातार झमाझम बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. गंगा, कोसी, गंडक समेत कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं और खुद ही अधिकारियों के साथ जायजा लेने निकल पड़े. आज सीएम नीतीश कुमार ने पटना के आस-पास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने अटल पथ होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचे और गाय घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया.
घाटों का निरीक्षण कर दिया आदेश
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के किनारे किए जा रहे पौधारोपण और सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और बेहतर ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के दीघा घाट, कृष्णा घाट एवं गांधी घाट पर रूक कर गंगा नदी के आसपास के इलाकों को देखा. साथ ही गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें.
6 लेन पुल के निर्माण कार्य का लिया जायजा
इसके साथ ही सीएम नीतीश ने दीघा घाट पर रूक कर दीघा से सोनपुर तक जेपी सेतु के समानांतर बनाये जा रहे नए 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने इस पुल के निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस पुल के बन जाने से पटना से सारण प्रमंडल की तरफ जानेवाले लोगों को आसानी होगी. उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाने में यह पुल काफी उपयोगी होगा. साथ ही महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा. इस दौरान कई अधिकारी सीएम नीतीश के साथ मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










